
रांची। फुरहुरा टोली में श्रीश्री 1008 हनुमान आंजनेय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ को लेकर बुधवार को आसपास गांव की हजारों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से फुरहुरा होते हुए विभिन्न गांव होते हुए जुमार नदी पर पहुंची। जहां पंडित मिथिलेश पांडेय ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया। जिसके बाद एचएच-20 से बीआईटी चौक होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे।



इस दौरान लोग जयश्रीराम व हनुमान की जयकारा लगा रहे थे। आचार्य पंडित मिथिलेष पांडेय ने पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानाकरी देते हुए बताया महायज्ञ के प्रथम दिन कलश मंडप प्रवेश के बाद पंचांग व वेदी पूजन, अरणीमंथन के साथ भगवान अग्नी का प्राकट्य किया जाएगा। दूसरे दिन अखंड हरिकीर्तन, विभिनन धार्मिक आयोजन को साथ अंतिम दिन भंडारे व रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन होगा।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक जितूचरण राम, जिप सदस्य संजय कुमार, मुखिया राहूल मुंडा, राजेश कंडरवार, विवेक रंजन, मनरखन महतो, मनेस महतो, मनोज कुमार महतो, जयराम सिंह, सुभाष मालपानी, समिति के अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो, सचिव बिरेन्द्र महतो, उपाध्यक्ष कमलेश महतो, अनिल कुमार महतो, अरुण कुमार महतो, शिव लाल महतो, रमेश महतो, मुख्य संरक्षक नारायण महतो, मनोज कुमार महतो, अमित कुमार महतो, विजय कुमार महतो, प्रेम कुमार महतो, चंदन कुमार महतो, अजय कुमार महतो, सत्येंद्र महतो, अकाश गोप संतोष महतो, राहूल मुंडा, ब्रजमोहन, संजयलाल, राजकुमार महतो, विवेक रंजन, राजेश महतो, श्यामलाल, मोहनलाल, सुबोध कुमार, दिलीप महतो, महावीर महतो, राजू महतो, भुवनेश्वर महतो, फेकनलाल महतो आदि शामिल थे।

