
रांची।रांची वास्तु बिहार के समाजसेवी सह भाजपा नेता रंजीत पांडे ने मेसरा के कालीमंदिर, फुरहुरा टोली, केदल और गेतलहातू में 500 से अधिक गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पूण्य कार्य है।




उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंदों को राहत मिलती है और समाज में आपसी सहयोग व संवेदनशीलता का संदेश जाता है। स्थानीय लोगों ने भी रंजीत पांडे की प्रशंसा की।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य संजय महतो, पूर्व मुखिया गंगा कारमाली, प्रभात कुमार, दैनिक जागरण के स्टेट ब्यूरो चीफ प्रदीप सिंह, समाजसेवी श्रीराम सिंह, राजा महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

