
रांची। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है। यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ही ऐसा कर सकता है। चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन से ना झारखंड संभल रहा है, ना पार्टी संभल रही। चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ऐसी गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं है हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, हमारा कार्यकर्ता लड़ेगा। झारखंड की जनता को अहिंसतात्मक तरीके से न्याय दिलाकर रहेंगे।



हेमंत सोरेन सरकार इस आंदोलन को कुचल नहीं सकती है। शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। चौहान ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के इशारे पर जो लोग ऐसा कर रहे हैं अगर उन्होंने अलोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो हम लोग लोकतंत्र का पालन करने वाले लोग हैं हमें तो इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमंत क्या रोकेंगे। अधिकारियों को समझनी होगी कि यह दो महीने की सरकार है।
चौहान ने कहा कि डीजीपी को आदेश दे रहे हैं। एसपी को आदेश दे रहे हैं। भाजपा को रोको। कार्यकतार्ओं को गिरफ्तार करो। बस रोक रहे हैं। भाजपा कार्यकतार्ओं को जेल भेजेंगे। भाजपा डरने वाली नहीं है। दुमका जिला में मुफस्सिल थाना में रांची जाने से मना कर जब्त की गई दो बस। जामताड़ा नगर स्टैंड – 4 बस (मनोज मण्डल की बस) टाउन डीएसपी द्वारा जब्त कर रांची जाने से मना किया गया। बस मालिकों को रांची न जाने की हिदायत दे कर धमकाया जा रहा है।
