
रांची : रांची में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को होटल रॉयल रेजिडेंसी से दस सेक्स वर्कर समेत 12 को शिकंजे में लिया है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।



जैसे ही इसके बारे में सूचना मिल रही है त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर सिटी डीएसपी केवी रमण ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर होटल रॉयल रेजिडेंसी में कार्रवाई की गयी।
पकड़ी गयीं ज्यादातर लड़कियां बंगाल की हैं। इनके मोबाइल से कैश लेने देने की जानकारी मिली है। पुलिस के द्वारा लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया है। होटल रॉयल रेजिडेंसी चुटिया थाने में स्थित है।
