
रांची। झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से लोग ठिठुर रहे है। राज्य के खूंटी में न्यूनतम तापमान गिरकर सामान्य से सात डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं बढ़ी ठंड के चलते राजधानी रांची में भी न्यूनतम तापमान गिरकर नौ डिग्री पहुंच गया है जो सामान्य से चार डिग्री कम है।



वहीं पिछले 24 घंटों में रांची सहित पश्चिमी जिलों में शीतलहर चली, जबकि कहीं-कहीं भीषण शीत लहर (सर्व कोल्ड वेव) की स्थिति देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा, जबकि सुबह और शाम में भारी कनकनी महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 24.6, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28.9 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, बोकारो में 25.1 और 9.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

