Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में 50 लाख करोड़ का निवेश, एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य: दिलीप जायसवाल

    April 6, 2026

    ईरान को बड़ा झटका, US-इजरायल हमले में IRGC खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत

    April 6, 2026

    रामगढ़ में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के अपराधी सनी सिंह घायल

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 50 लाख करोड़ का निवेश, एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य: दिलीप जायसवाल
    • ईरान को बड़ा झटका, US-इजरायल हमले में IRGC खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत
    • रामगढ़ में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के अपराधी सनी सिंह घायल
    • पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरी अवाम, सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन
    • वैश्विक अस्थिरता के बीच भी मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, GDP 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान
    • रामगढ़ : झारखंड इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत बेहद नाजुक
    • असम में जनता का उत्साह देखकर कांग्रेस पस्त’, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ से विपक्ष पर बोला तीखा हमला
    • शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 787 अंक उछला; निवेशकों ने 5 लाख करोड़ कमाए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » असम में जनता का उत्साह देखकर कांग्रेस पस्त’, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ से विपक्ष पर बोला तीखा हमला
    India

    असम में जनता का उत्साह देखकर कांग्रेस पस्त’, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ से विपक्ष पर बोला तीखा हमला

    "Congress is devastated by the enthusiasm of the people in Assam," PM Modi launched a scathing attack on the opposition from Dibrugarh.
    News MaatiBy News MaatiApril 6, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डिब्रूगढ़ । असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। जनसभा में भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें डिब्रूगढ़ आने का कई बार अवसर मिला है, लेकिन इस बार जो जोश और उत्साह देखने को मिला है, वह अभूतपूर्व है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जनसमर्थन कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस पहले से ही हैरान-परेशान है और मतदान से ठीक पहले इस तरह की तस्वीरें उसे और पस्त कर देंगी। जनता का यह उत्साह एक मजबूत संदेश दे रहा है।

    उन्होंने असम की सांस्कृतिक विविधता और एकता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की शानदार विरासत रही है। अहोम, कोच-राजबंशी, मोरान, मोतोक, मिसिंग, देवरी जैसे कई समाज सदियों से सौहार्द के साथ यहां रहते आए हैं। कोई असमिया बोलता है, कोई बांग्ला और कोई हिंदी, लेकिन हर किसी का सपना एक ही है, विकसित असम और विकसित भारत। उन्होंने असम के महान नेताओं और विभूतियों को भी याद किया। उन्होंने भूपेन हजारिका, गोपीनाथ बोरदोलोई और ज्योति प्रसाद अग्रवाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान हस्तियों ने असम समाज को दिशा दी है। इन्हीं पूर्वजों की प्रेरणा से भाजपा-एनडीए सरकार डिब्रूगढ़ को एक बड़े व्यापारिक और आर्थिक हब के रूप में विकसित कर रही है।

    इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नुमालीगढ़ से डिब्रूगढ़ तक का हाईवे कांग्रेस की असम के प्रति उपेक्षा का स्पष्ट उदाहरण है। यह परियोजना 2005 में स्वीकृत हुई थी, लेकिन 2013 तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई, जबकि इस दौरान केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।
    पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम के साथ सौतेला व्यवहार किया, जिसके कारण अपर असम और बराक घाटी जैसे क्षेत्रों का विकास प्रभावित हुआ। इस उपेक्षा के चलते असम लंबे समय तक पिछड़ा और विभाजित रहा। कांग्रेस के दशकों के कुशासन ने असम की कनेक्टिविटी की कोई चिंता नहीं की। बोगिबिल ब्रिज हो, भूपेन हजारिका सेतु हो, जोरहाट-माजुली सेतु हो, ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियों पर बन रहे ऐसे सेतु इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर पहुंचा रहे हैं।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले, दुनिया ने मोरान में एक शानदार नजारा देखा, जहां भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा बनाए गए एक नए हाईवे पर लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग की। मैं भी वायुसेना के साथ-साथ उसी सड़क पर उतरा। महज दस साल पहले, असम के लोगों को सड़कों की बुनियादी सुविधाओं, यानी गाड़ियों के चलने लायक सड़कों, के लिए भी गुहार लगानी पड़ती थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन

    April 4, 2026

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    March 15, 2026

     सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,360

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,031

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार में 50 लाख करोड़ का निवेश, एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य: दिलीप जायसवाल

    By News MaatiApril 6, 20262

    पटना। अगले पांच वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपए के निवेश की कार्ययोजना पर उद्योग…

    ईरान को बड़ा झटका, US-इजरायल हमले में IRGC खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत

    April 6, 2026

    रामगढ़ में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के अपराधी सनी सिंह घायल

    April 6, 2026

    पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरी अवाम, सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन

    April 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार में 50 लाख करोड़ का निवेश, एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य: दिलीप जायसवाल

    April 6, 2026

    ईरान को बड़ा झटका, US-इजरायल हमले में IRGC खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत

    April 6, 2026

    रामगढ़ में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के अपराधी सनी सिंह घायल

    April 6, 2026

    पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरी अवाम, सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन

    April 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.