
रांची। झारखंड सरकार ने रांची के सीनियर एसपी, सिटी एसपी 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया । राकेश रंजन को रांची का एसएसपी बनाया गया। ये कमांडेंट जैप वन के भी प्रभार में रहेंगे। वहीं पारस राणा को सिटी एसपी बनाया गया, इन्हें कमांडेंट जैप-10 होटवार का भी अतिरिक्त प्रभार। राकेश सिंह रांची के ट्रैफिक एसपी बनाए गए। इनके पास एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।



डीजीपी अनुराग गुप्ता के पास एसीबी और सीआईडी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार था, जिसे हटा दिया गया है। संचार एवं तकनीकी सेवाएं के डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है। रांची के एसपी चंदन कुमार सिंह को भी एसीबी में डीआईजी बनाया गया है। एसपी चाइबासा राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है।
सुमन गुप्ता को एडीजी रेल बनाया गया। प्रिया दुबे को एडीजी एसीबी बनाया गया। उनके पास एडीजी जैप और एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। रांची के आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। क्रांति कुमार गडिदेशी को आईजी बोकारो से आईजी मानवाधिकार झारखंड बनाया गया। नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी मानवाधिकार झारखंड से आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड। शैलेंद्र कुमार सिन्हा को पलामू आइजी बनाया गया। सुदर्शन प्रसाद मंडल को आईजी मुख्यालय बनाया गया, इनके पास आइजी जेल का भी अतिरिक्त प्रभार। सुनील भास्कर को आईजी बोकारो बनाया गया है। पटेल मयूर कन्हैयालाल को आईजी दुमका का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजीव कुमार : डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा एसआईबी।
शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल को डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी एसीबी। चौथे मनोज रतन को डीआईजी विशेष शाखा भेजा गया। नौशाद आलम को डीआईजी पलामू से पुलिस मुख्यालय। अजीत पीटर डुंगडुंग को एसपी देवघर से संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग। चंदन कुमार सिंह को एसएसपी रांची से डीआईजी एसीबी झारखंड बनाया। अरविंद कुमार सिंह को एसपी विशेष शाखा में तबादला किया गया। एहतेशाम वकारिब एसपी सीआईडी बनाये गये। अमित रेणु पश्चिम सिंहभूम के एसपी बनाय गए। सौरभ को एसपी देवघर। अजीत कुमार एसपी रेल जमशेदपुर बनाए गए। दीपक कुमार पांडेय एसपी विशेष शाखा बने। अनिमेष नैथानी एसपी एसीबी बने। कैलाश करमाली _ एसपी यातायात रांची से एसपी रेल धनबाद। मनोज स्वर्गियारी : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। कमांडेंट जैप-3 गोविंदपुर धनबाद बनाये गए।
मूमल राजपुरोहित : एसपी विशेष शाखा से कमांडेंट जैप-8 लेस्लीगंज पलामू।

