
रायपुर। बीजापुर में जवानों ने कुछ दिनों पहले हुई 8 साथियों के मौत का बदला ले लिया है। तेलंगाना की सीमा पर स्थित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ठोंक दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में सुबह 9 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। यहां पर अभियान अभी भी जारी है।
इस ऑपरेशन में तीन जिलों– बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के जवान शामिल हैं। साथ ही सीआरपीएफ की कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन भी इस ऑपरेशन का हिस्सा हैं। माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना मिलने पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया था।
BY TABOOLASPONSORED LINKSYOU MAY LIKE
Partner with Crompton, India’s trusted brand for 85+ years
Crompton Lights
12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और नक्सलियों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने SLR जवानों और कई हथियार बरामद किए हैं।
IED ब्लास्ट में 2 जवान हुए थे घायल
बता दें कि गुरुवार को इसी इलाके में एक और घटना हुई थी। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के दो कमांडो घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन और कोबरा की 206वीं बटालियन के जवान शामिल थे। जवान अनजाने में आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हो गया। घायल जवानो कों हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया।
