
रांची। झारखंड में कांग्रेस ने 7 और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में पाकुड़ से निशत आलम को टिकट दिया गया है।



वहीं, बरही से अरुण साहू को टिकट दिया गया है। कांके सुरक्षित सीट पर सुरेश कुमार बैठा को टिकट दिया गया है। वहीं, पांकी से लाल सूरज को प्रत्याशी बनाया गया है। डाल्टनगंज से कांग्रेस ने के एन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।
विश्रामपुर से सुधीर कुमार चंद्रवंशी को मैदान में उतारा है। छतरपुर सुरक्षित सीट से राधाकृष्ण किशोर को उम्मीदवार बनाया गया है।

