
नई दिल्ली। अगर आप बैंक में फिक्स डिपॉजिट (एफडी) करवाना चाहते हैं ,तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ने 15 मई 2024 से कुछ खास टेन्योर के लिए मिलने वाली एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी उन लोगों के लिए की गई है, जिनके पास 2 करोड़ से कम का डिपॉजिट है।



बता दें कि एसबीआई ने 46 से 179 दिन की अवधि वाले एफडी पर अब 25 से 75 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी की है। जिसकी वजह से पहले मिलने वाली ब्याज दर के मुकाबले अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा. इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने पिछले साल 27 दिसंबर, 2023 को फिक्स्ड डिपॉजिट (ऋऊ) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी।
आम लोगों के लिए नई ब्याज दरें
7 दिन से 45 दिन – 3.50%
46 दिन से 179 दिन – 5.50% (पहले 5.25%)
180 दिन से 210 दिन – 6.00%
211 दिन से 1 साल से कम – 6.25%
1 साल से 2 साल से कम – 6.80%
2 साल से 3 साल से कम – 7.00% (सबसे ज्यादा ब्याज दर)
3 साल से 5 साल से कम – 6.75%
5 साल से 10 साल तक – 6.50%
सीनियर सिटिजन को खास फायदा
एसबीआई एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ मिलता है। उन्हें आम लोगों से 50 बेसिस प्वॉइंट ज्यादा ब्याज दिया जाता है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद, अब सीनियर सिटिजन को 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 4% से 7.5% तक का ब्याज मिल सकता है। ये दरें सिर्फ भारतीय निवासी वरिष्ठ नागरिकों के लिए हैं।
सीनियर सिटिजन के लिए एफडी पर नई ब्याज दरें
7 दिन से 45 दिन: 4%
46 दिन से 179 दिन: 6.00%
180 दिन से 210 दिन: 6.50%
211 दिन से 1 साल से कम: 6.75%
1 साल से 2 साल से कम: 7.30%
2 साल से 3 साल से कम: 7.50%७
3 साल से 5 साल से कम: 7.25%
5 साल से 10 साल तक: 7.50%

