Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
    • हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े की बैठक से अचानक नीतीश के आवास दौड़े-दौड़े सम्राट चौधरी,जानें क्या है मामला
    Bihar

    बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े की बैठक से अचानक नीतीश के आवास दौड़े-दौड़े सम्राट चौधरी,जानें क्या है मामला

    News MaatiBy News MaatiJune 29, 2024No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े लोकसभा चुनाव को लेकर पटना पार्टी आॅफिस में समीक्षा बैठक कर रहे थे, तभी बैठक से निकलकर अचानक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भागे-भागे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंच गए। जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पिछली बार बिहार में सरकार बदल गई थी। इस बार भी 29 जून से दिल्ली में जेडीयू वर्किंग कमेटी की मीटिंग है। इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बयानबाजी कर सियासी माहौल को गरमा दिया। माना जा रहा है कि इस तरह की बयानबाजियों से नीतीश कुमार नाराज हैं और इसकी भनक विनोद तावड़े को लग गई थी। लिहाजा, उन्होंने अपना दूत बनाकर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार के पास भेजा, फिर बंद कमरे में दोनों के बीच बात हुई।

    अश्विनी चौबे ने बिहार की राजनीति को लेकर बयान क्या दिया, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री जमा खान ने पूरी हेकड़ी ही निकाल दी। इतना ही नहीं सिर पर पगड़ी बांधकर नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने की कसम खाकर घूम रहे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को घुटने पर आना पड़ा। लोकसभा रिजल्ट के बाद से बीजेपी बैकफुट पर है। बिहार का नेतृत्व इस मामले को संभालने की कोशिश में लगा है। चीजों को संभालने की कोशिश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यहां तक कह डाला कि आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा। बिहार में 2025 में एनडीए की सरकार बनेगी।

    जमा खान ने अपने बयान में ये साफ जाहिर कर दिया था कि नीतीश कुमार ने केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए समझौता किया है। जबकि, नीतीश कुमार के समर्थक और नेता ये चाहते थे कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने ये भी जता दिया कि केंद्र में बनी मोदी सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहमोकरम पर टिकी है। इसके बाद सम्राट चौधरी दनदनाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास जा पहुंचे। दरअसल, गुरुवार दोपहर के बाद बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने बीजेपी दफ्तर में एक बैठक बुलाई थी। इसमें लोकसभा चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों को भी बुलाया गया था। लेकिन हारनेवाले तीन कैंडिडेट (रामकृपाल यादव, आरके सिंह और सुशील सिंह) बैठक में शामिल नहीं हुए। इस बीच बंद कमरे में क्या बात हुई कि अचानक बैठक छोड़ कर से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग पहुंच गए।

    अचानक बैठक छोड़कर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के एक अणे मार्ग पहुंचने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी ये तो जरूर पूछ लिया होगा कि केंद्र में 5 साल सरकार चलानी है या नहीं! मगर, बंद कमरे में क्या बात हुई, इसके बारे में तो कोई नहीं जानता। इस मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी को फिर से कहना पड़ा कि बिहार में 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी लड़ेगी। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक का डाला कि 2025 विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। मतलब, फिर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश के बेटे निशांत आज जदयू में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

    March 8, 2026

    नीतीश कुमार चले दिल्ली, बीजेपी को राजतिलक, सीएम की रेस में तीन दिग्गज

    March 5, 2026

    जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    By News MaatiMarch 30, 20262

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद…

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026

    अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026

    अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.