
्नई दिल्ली। रेलवे एनटीपीसी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है रेलवे एनटीपीसी भर्ती का नोटिफिकेशन 11558 पदों पर जारी कर दिया है इसके अनुसार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 रखी गई है। रेलवे एनटीपीसी कुल 11558 पदों पर भर्ती करेगा इसमें अंडर ग्रेजुएट पोस्ट 3445 और ग्रेजुएट पोस्ट 8113 रखी गई है रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं रेलवे में शामिल होने का अभ्यर्थियों के लिए यह शानदार मौका है रेलवे एनटीपीसी में लंबे समय बाद बड़ी भर्ती देखने को मिली है रेलवे एनटीपीसी भर्ती की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 3445 पद रखे गए हैं इसमें जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट के 990 पद, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट के 361 पद, ट्रेन क्लर्क के 72 पद और वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के 2022 पद रखे गए हैं। रेलवे एनटीपीसी में ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए 8113 पद रखे गए हैं इसमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए 3144 पद, मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के लिए 1736 पद, वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट के लिए 732 पद, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 1507 पद और स्टेशन मास्टर के लिए 994 पद रखे गए हैं।



आवेदन शुल्क : इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान आॅनलाइन माध्यम से करना होगा। यदि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थी रेलवे एनटीपीसी सीबीटी के फर्स्ट फेज में शामिल होते हैं तो उन्हें ?400 की फीस वापस रिफंड कर दी जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को पूरी फीस वापस रिफंड कर दी जाएगी।
आयु सीमा: रेलवे एनटीपीसी भर्ती में 12वीं पास पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तक रखी गई है जबकि ग्रेजुएट पोस्ट के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष तक रहेगी इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती में अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए जबकि ग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन करने हेतु स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।
भर्ती चयन प्रक्रिया: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी रिटन टेस्ट टीयर 1 और टीयर 2, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया: रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आॅनलाइन आवेदन करना होगा अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लेना है इसके बाद रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और रेलवे एनटीपीसी के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं इसके बाद अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है फिर आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है और फाइनल सबमिट कर देना है इसके बाद अंत में इसका प्रिंटआउट निकाल कर जरूर अपने पास सुरक्षित रख लें।

