पूर्णिया। पूर्णिया के एक आॅनलाइन सेंटर से एसएससी की परीक्षा में फर्जीवाड़ा किए जाने के मामले की जांच की आंच अब बिहार एवं झारखंड के कई आॅनलाइन परीक्षा केंद्रों तक पहुंच गयी है। पुलिस ने बिहार एवं झारखंड के जिलों में अपने सहयोगियों के नाम दस आॅन लाइन परीक्षा केंद्र खोलकर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सरगना नालंदा के रोशन मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खुलासे से पुलिस से हतप्रभ है। बताया जाता है कि रोशन मुखिया अपने दो मुख्य सहयोगियों वैशाली के विवेक कुमार एवं शेखपुरा बरबीघा के गौरव उर्फ गौतम के साथ इस फजीर्वाड़ा के खेल को अंजाम दे रहा था।

पूर्णिया के आॅनलाइन सेंटर में रोशन मुखिया ने कटिहार के रहने वाले रोशन मंडल को अपना सहयोगी बनाया था। यहां रोशन मंडल के साथ रोशन मुखिया के ड्राइवर के नाम से आॅनलाइन सेंटर संचालित हो रहा था। नालंदा का रोशन मुखिया वर्ष 2016 से इस फर्जीवाड़ा के खेल को अंजाम दे रहा है। उसके फर्जीवाड़ा के कारण श्रीराम इन्फोटेक आॅन लाइन सेंटर बिहारशरीफ ब्लैक लिस्टेड हो चुका है। इसके बाद पटना स्थित स्प्रीग एजुकेशन आॅन लाइन सेंटर जो पूर्व के पटना के जगदेव पथ में स्थित था, ब्लैक लिस्टेड हो चुका है।

इसके अलावा पटना में तीन अन्य आॅनलाइन केंद्र झारखंड के धनबाद एवं रांची में आॅनलाइन केंद्र भी उसने अपने सहयोगियों के नाम खोल रखा है। बिहार एवं झारखंड भर में इस गिरोह के पांच सौ से ज्यादा एजेंट सक्रिय है, जो छात्रों को उनके पास परीक्षा पास कराने के नाम पर लाते हैं। रोशन मुखिया ने बताया कि उसके द्वारा जिन छात्रों को परीक्षा में पास कराने का ठेका लिया जाता था, उसके चेक एवं मूल प्रमाण पत्र बंधक के रूप में रख लिया जाता था। रोशन मुखिया, विवेक कुमार एवं गौरव तथा कटिहार का रहने वाला रोशन मंडल एक साथ पटना के एक हास्टल में रहते थे। यहीं उनके द्वारा इस फर्जीवाड़ा की योजना बनाई गयी और उसके लिए बिहार झारखंड के जिलों में आॅन लाइन परीक्षा केंद्र खोलकर उसे अंजाम देने की योजना तैयार की गयी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version