रांची। हरिहर सिंह रोड स्थित Skydale सोसाइटी परिसर में रविवार को 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष रौशन सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सोसाइटी के करीब 150 लोग मौजूद थे ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे : कार्यक्रम में सोसाइटी के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सीमा गुप्ता, अजीत गुप्ता, बिरेन्द्र कुमार, विकास पाठक, डॉ. विवेकानंद, विवेकानंद कुमार, सुधा प्रसाद, दीपक शर्मा, पूनम शर्मा, संगीता चौधरी, सुबोध चौधरी, स्नेहा गुप्ता, कामदेव यादव, रवींद्र सिंह, कैप्टन विनय कुमार, सौरभ गौतम, अरुण गुप्ता, संजय सिंह, राजीव अग्रवाल, बीना सिंह, पूनम मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।


बच्चों ने नृत्य से लोगों का जीता दिल : कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी भावनात्मक व प्रेरणादायक बना दिया।

संविधान की रक्षा का लिया संकल्प : समारोह के अंत में वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version