
रांची। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार रात 10 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। तबादला आदेश के मुताबिक गोंदा थाना में पदस्थापित दिनेश कुमार ठाकुर को सिल्ली थानेदार बनाया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के टीओपी प्रभारी मनीष कुमार को पंडरा ओपी प्रभारी बनाया गया है। टाटी सिल्वे थाना में पदस्थापित भवेश कुमार को खरसीदाग ओपी का प्रभारी बनाया गया है।



इसी प्रकार मोरहाबादी टीओपी प्रभारी हीरालाल शाह को अनगड़ा थानेदार बनाया गया है। लालपुर थाना में पदस्थापित विकास कुमार सिंह को दलादली टीओपी का प्रभारी बनाया गया है। पुनदाग ओपी में पदस्थापित चंदन कुमार गुप्ता को चान्हो का थानेदार बनाया गया है। बेड़ो थाना में पदस्थापित रोशन कुमार को तमाड़ थानेदार बनाया गया है। पंडरा ओपी प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय को गोंदा थाना,दलादली ओपी प्रभारी अजय कुमार दास को लालपुर थाना और ओपी प्रभारी खरसीदाग चूड़ामण्डी टुडू को लोअर बाजार थाना में पदस्थापित किया गया है।
