
रांची । डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की आईएएस पत्नी कंचन सिंह चैती छठ व्रत कर रही हैं। वह पहले भी दोनों छठ व्रत करती आई हैं। कंचन सिंह झारखंड की पहली आईएएस अधिकारी हैं, जो दोनों छठ व्रत पूरी श्रद्धा से करती हैं। इस व्रत में उनका पूरा परिवार साथ होता है और सहयोग करता है। चंदन सिन्हा का मानना है कि छठ मैया उनकी और उनके परिवार की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। हाल ही में चंदन सिन्हा एसएसपी से डीआईजी बने हैं और उनकी पत्नी कंचन सिंह आईएएस में प्रमोट हुई हैं।
कंचन सिंह दोनों छठ व्रत में पूजा की तैयारी करती हैं। वह प्रसाद बनाने से लेकर सारे इंतजाम खुद करती हैं। वह हटनिया तालाब में अर्घ्य देती रही हैं। छठ के दौरान उनका पूरा परिवार साथ रहता है। एसएसपी चंदन सिन्हा खुद अपने सिर पर दौरा लेकर छठ घाट पहुंचते हैं। पूरा परिवार छठ गीत गाते हुए घाट पर आता है और अर्घ्य देता है। चंदन सिन्हा का कहना है कि छठ मैया उनके और पूरे परिवार की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं।
एसएसपी चंदन सिन्हा खुद अपने सिर पर दौरा लेकर छठ घाट पहुंचे। पूरा परिवार छठ गीत गाते हुए घाट पर आया और सब मिलकर भगवान भास्कर अर्घ्य दिया। उन्होंने बताया कि छठ पूजा का यह पर्व पूरे परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह पर्व श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। कंचन सिंह और चंदन सिन्हा का परिवार हर साल इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाता है।
