Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
    • रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी
    • राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
    • रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    • क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
    • गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
    Blog

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    News MaatiBy News MaatiMarch 27, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रामनवमी के अवसर पर राजधानी रांची पूरी तरह राममय हो उठी । रांची में रामनवमी को लेकर शुक्रवार को लोगों में गजब का उत्साह और उमंग नजर आ रहा है। शहर का हर कोना भक्ति और आस्था के रंग में रंगा है। क्या आम और क्या खास, हर कोई इस पावन अवसर पर अपने-अपने अंदाज में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहा है। सड़कों पर निकले जुलूस, अखाड़ों की प्रस्तुति और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

    रामनवमी जुलूस में कई वीआईपी चेहरे भी आम लोगों के बीच नजर आए। इसी कड़ी में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी रांची के रामनवमी जुलूस में शामिल हुए। अल्बर्ट एक्का चौक के समीप उनका जोश और उत्साह देखने लायक था। हाथों में तलवार लिए उन्होंने पारंपरिक अंदाज में तलवारबाजी कर रामभक्तों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए और वहां मौजूद लोगों ने भी पूरे जोश के साथ उनका साथ दिया।

    सेठ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की। उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया।

    वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी रामनवमी के जुलूस में शामिल हुए। वे भी पूरे उत्साह के साथ अखाड़े के बीच पहुंचे और लाठी भांजा। उनका यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। बाबूलाल मरांडी ने भी जय श्रीराम के नारों के साथ लोगों का उत्साह बढ़ाया और प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। बाबूलाल ने कहा कि यह पर्व हमें एकता, संस्कृति और परंपरा से जोड़ता है, जिसे हमें मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए।

    रांची शहर के पिस्का मोड़, रातू रोड चौक, हरमू रोड, अरगोड़ा चौक, मेन रोड, कोकर , लालपुर, मोरहाबादी, बूटी मोड़, धुर्वा सहित विभिन्न इलाकों से निकला अखाड़ाधारियों का जुलूस भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल बना रहा है। पारंपरिक भगवा वेशभूषा में सजे रामभक्तों के हाथों में तलवार, भाला सहित पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र नजर आ रहे हैं। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जो नाचते-गाते और जय श्रीराम के नारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना रही हैं।

    इसके पहले सभी जुलूस महावीर चौक की ओर से गुजरे जहां श्री राम श्रृंगार समिति की ओर से भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई है। श्री रामनवमी महावीर समिति का जुलूस सबसे आगे बढ़ा, जो शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा, जहां पर जोरदार स्वागत किया जा रहा है। डीजे की धुन भी बजते रहे।

    रामनवमी शोभायात्रा का समापन निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में होगा। महावीर चौक से प्रारंभ होकर गांधी चौक और मेन रोड होते हुए गुजरने वाले इन जुलूसों में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति, उल्लास और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अल्बर्ट एक्का चोक पर करीब 101 फीट ऊंची तीन रंगों वाली नारंगी, सफेद और हरा रंग का झंडा लहराया गया।

    चंद्र शेखर दुर्गा पूजा समिति की ओर से बुलाए गए लखनऊ के कलाकार शामिल हुए। इस दौरान शिव तांडव का मंचन किया गया जो काफी आकर्षक और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    By News MaatiMarch 27, 20264

    डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में रक्षा के क्षेत्र में विकास की संभावना…

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.