
्रमुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की एक दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की। इस तस्वीर में बाप-बेटी के बीच की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फोटो में रणबीर ग्रीन कलर की लॉन्ग स्लीव्स वाली टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। साथ ही क्रॉसबॉडी बैग भी कैरी किया हुआ है।



वहीं लाडली राहा ने येलो कलर की फ्रॉक पहनी हुई है, साथ ही पापा से मैच करते हुए व्हाइट शूज पहने हैं। इस लुक में वह बेहद प्यारी लग रही हैं। फोटो में रणबीर बेटी राहा का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा कि कैप्शन की कोई जरूरत नहीं, साथ ही येलो दिल और फूल वाला इमोजी शेयर किया। यह फोटो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महज 10 मिनट में इस फोटो को 100,000 से ज्यादा लाइक मिले। फैंस कमेंट्स के जरिए इस बाप-बेटी की क्यूट सी जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।
एक फैन ने कमेंट किया कि यह तस्वीर ने आज दिल जीत लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पापा रणबीर के साथ छोटी आलिया। आलिया इन दिनों बच्चों के लिए अपनी पहली पिक्चर बुक ‘द एडवेंचर्स आॅफ एड-ए-मम्मा: एड फाइंड्स ए होम’ की लॉन्च को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बुक में तन्वी भट्ट ने चित्र बनाए हैं।
वहीं बात करें आलिया के पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने 14 अप्रैल 2022 में एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी।
वर्कफ्रंट के तौर पर, आलिया को पिछली बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। रोमांटिक कॉमेडी फैमिली फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इसे इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अमेरिकी फिल्म हार्ट आॅफ स्टोन में भी काम किया है। आलिया जल्द ही जिगरा में नजर आएंगी। वह इस फिल्म की निमार्ता भी हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

