
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान आरंभ होने के बाद सोमवार को कहा कि जनता विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है।



लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 49 सीट पर मतदान हो रहा है।
इसमें रायबरेली लोकसभा क्षेत्र भी शामिल है जहां से राहुल गांधी खुद कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

