Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    March 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना

    March 26, 2026

    झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
    • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना
    • झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी
    • रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत
    • ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    • झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
    • लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
    • आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » चुनावों में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे राहुल और अखिलेश : अमित शाह
    Lead News

    चुनावों में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे राहुल और अखिलेश : अमित शाह

    News MaatiBy News MaatiMay 29, 2024No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देवरिया/महराजगंज (उप्र):  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि इन दलों ने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों में हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ना है।

    शाह ने यहां पार्टी के उम्मीदवार पंकज चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों के पहले पांच चरणों में ही बहुमत हासिल कर चुकी है।

    उन्होंने कहा, ”चार जून को मतगणना है। चार तारीख की दोपहर को दोनों शहजादे (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) संवाददाता सम्मेलन करेंगे और कहेंगे कि ईवीएम खराब थी इसलिए हम चुनाव हार गए।”

    गृह मंत्री ने यह भी कहा, ”चार तारीख को ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे। छह तारीख की इनकी टिकट बुक है। ये बैंकाक और थाइलैंड चले जाएंगे।”

    शाह ने दावा किया, ”पांच चरणों में भाजपा ने 310 सीट का आंकड़ा पार कर लिया है। राहुल बाबा आपकी पार्टी 40 सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पायेगी और समाजवादी पार्टी चार सीटों के अंदर ही सिमट जाएगी।”

    उन्होंने यह भी दावा किया, ”मोदी जी की सरकार बनाने का काम पांचवें चरण में पूरा हो गया है। सातवां चरण 400 पार कराने वाला है।”

    शाह ने कहा कि विपक्ष के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के पास प्रधानमंत्री पद का कोई प्रत्याशी ही नहीं है और 130 करोड़ के भारत में बारी-बारी वाले प्रधानमंत्री नहीं चल सकते।

    उन्होंने कहा, ”भाइयों और बहनों, यह परचून की दुकान नहीं है। यह 130 करोड़ का महान भारत है। बारी-बारी का प्रधानमंत्री चल सकता है क्या?”

    गृह मंत्री ने जनता से पूछा, ”यह चुनाव राम मंदिर बनाने वालों और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है। आप मंदिर बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ हैं या रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के साथ?”

    उन्होंने कांग्रेस पर झूठ के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, ”कांग्रेस आरोप लगाती है कि मोदी जी आरक्षण समाप्त कर देंगे। मोदी जी 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने आरक्षण को हाथ नहीं लगाया। आरक्षण अगर किसी ने काटा है तो वह कांग्रेस पार्टी है।”

    शाह ने कहा, ”कांग्रेस ने कर्नाटक, तेलंगाना और बंगाल में मुसलमानों को आरक्षण दिया, जो दलित और पिछड़े वर्ग का हिस्सा था। मैं मोदी की गारंटी देने आया हूं। जब तक संसद में भाजपा का एक भी सांसद है तब तक दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा पायेगा। इन लोगों ने तुष्टीकरण की राजनीति के लिये पिछड़े समाज के आरक्षण पर कैंची चलायी।”

    शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है लेकिन भाजपा के लोग परमाणु बम से नहीं डरते।

    उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा और हम इसे वापस लेंगे।”

    गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश से आतंकवाद समाप्त कर दिये जाने का दावा करते हुए कहा, ”मोदी जी ने देश को आतंकवाद से मुक्त कर दिया। उससे पहले 10 साल तक सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार थी। सीमा पार से आतंकवादी घुस जाते थे, बम धमाके करते थे और भाग जाते थे।”

    उन्होंने कहा, ”मोदी जी को आपने प्रधानमंत्री बनाया। उरी और पुलवामा में हमला हुआ। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा। उस दिन से पाकिस्तान कोई हरकत नहीं कर पाया।”

    उन्होंने कहा, ”पूरा उत्तर प्रदेश माफियाओं और मच्छरों से घिरा हुआ था, मगर हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया और मच्छरों दोनों को ही समाप्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। इसको हमें और आगे बढ़ाना है। उत्तर प्रदेश को देश में नम्बर वन बनाना है, इसलिये नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने हैं।”

    शाह ने आरोप लगाया कि सहारा इंडिया का घोटाला उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में हुआ था। उसके पीड़ितों को उनका धन वापस दिलवाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू कराया। अब तक साढ़े तीन लाख लोगों को धन दिलवाया गया है। भविष्य में साढ़े तीन करोड लोगों को 85 हजार करोड रुपए वापस दिलवाये जाएंगे।

    शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ”आज चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि है। नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया और उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को सम्मान दिया।”

    गृह मंत्री ने क्षेत्र में चीनी मिलों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने 30 चीनी मिलें बंद करवायीं जबकि भाजपा सरकार ने 20 मिलें चालू कीं और पांच नई मिलें बनाईं।

    लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में महराजगंज और देवरिया में एक जून को मतदान होना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

    महायुद्ध का नया फ्रंट: ट्रंप के अवैध युद्ध के खिलाफ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारी विरोध

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    By News MaatiMarch 26, 202614

    रांची। रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह…

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना

    March 26, 2026

    झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी

    March 26, 2026

    रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    March 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना

    March 26, 2026

    झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी

    March 26, 2026

    रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत

    March 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.