
रांची। ओडिशा के राज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। एयरपोर्ट के बाहर कुछ समय के लिएअव्यवस्था का माहौल । रघुवर दास बाहर निकलने के बाद लगभग 15 मिनट तक कार्यकतार्ओं-नेताओं से मुलाकात करते रहे।
जमशेदपुर से भी भाजपाइयों की भारी भीड़ उनके स्वागत को पहुंची थी। कार्यकतार्ओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। रघुवर दास अपने भव्य स्वागत से अभिभूत दिखे। उन्होंने कार्यकतार्ओं का आभार जताया और काफिले के साथ धुर्वा स्थित अपने सरकारी आवास की ओर रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर देकर सम्मानित किया गया। रघुवर दास की भाजपा की राजनीति में फिर से वापसी होगी। वे शुक्रवार को फिर से दल की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। राज्यपाल का पद ग्रहण करने के पूर्व संवैधानिक बाध्यताओं के कारण उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराने की तैयारी चल रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



भुवनेश्वर से विदाई के पूर्व रघुवर दास ने झारखंड के 1000 आदिवासी बच्चों को राजभवन की सैर कराई। दरअसल उन्होंने वादा किया था कि वे इन्हें राजभवन का दर्शन कराएंगे। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी भी दी। उल्लेख किया कि केआइआइटी और केआइएसएस के लगभग 1000 बच्चों ने राजभवन का दौरा किया। ये सभी बच्चे झारखंड के आदिवासी समुदाय के हैं। मैंने इन बच्चों से राजभवन दिखाने का वादा किया था।
इसी क्रम में ये राजभवन के भ्रमण पर आए। इस दौरान बच्चों से कहा कि आगे बढ़ने के लिए बड़े सपने देखना जरूरी है। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें। उस दिशा में आगे बढ़ने और उसे हासिल करने के लिए प्रयत्न करें। समर्पित प्रयास ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
