ओडिशा : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कैंसर के मरीज के इलाज के लिए दो लाख रुपये की सहयोग राशि दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैंसर बीमारी सिर्फ मरीज ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के हालात भी खराब कर देती है। सही समय पर और सही इलाज कराया जाए, तो इस जानलेवा बीमारी को मात दी जा सकती है।

आज ओड़िशा के एक युवा पत्रकार स्वाधीन चेता दास महापात्र ने अपने माता-पिता के साथ राजभवन में भेंट की। इस दौरान मुझे पता चला कि स्वाधीन ब्रेन कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसे सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने उनके इलाज के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना करता हूँ कि स्वाधीन कैंसर की इस लड़ाई को जीतकर जिन्दगी की नई शुरुआत करें।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी कि कृपा से हर जरूरतमंद की सेवा के लिए राजभवन के दरवाजे खुले हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version