
रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम आदित्य मल्होत्रा ने प्रचार अभियान की गति बढ़ा दी है। सोमवार को बारिश में भी मेन रोड में पदयात्रा की और सदस्यों से मुलाकात कर वोट देने का आग्रह किया। टीम के सदस्यों ने जीईएल चर्च और सैनिक मार्केट का दौरा किया और सदस्यों से मिलकर टीम के सदस्यों की जानकारी दी एवं अपना विजन भी साझा किया। उम्मीदवारों ने भी सदस्यों की समस्याओं को सुना और जल्द ही इसका हल निकालने का आश्वासन दिया। टीम के सदस्यों ने बिग शॉप, कावेरी रेस्टोरेंट, कुलदीप संस एंड ज्वेलर्स, कमालिया सेल्स, मां गायत्री ज्वेलर्स, उर्वशी ड्रेसेस, ज्वेल्स इंडिया समेत कई प्रतिष्ठानों का दौरा किया। मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा ने अपनी प्राथमिकता को गिनाते हुए कहा कि उनकी टीम व्यापारियों की हर स्तर की चुनौतियों को समझती है और चुनाव जीतने के बाद उनका हर निर्णय सदस्य हित में पारदर्शिता और सहभागिता के साथ लिया जाएगा। टीम के इस पदयात्रा अभियान में व्यापारियों का उत्साह और समर्थन देखने लायक रहा। बारिश के बावजूद टीम की सक्रियता ने यह संदेश दिया कि वे हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़े रहने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम में उद्योग, व्यापार, रियल एस्टेट, डॉक्टर, सीए, टेक्सटाइल, एफएमसीजी, ट्रांसपोर्ट और महिला उद्यमियों जैसे विविध क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं। हर सदस्य अपने क्षेत्र में सिद्धहस्त है और चैम्बर के साथ-साथ समाज व राज्य के हित में कार्य करने का संकल्प लिए खड़ा है। पदयात्रा के दौरान रौशन लाल भाटिया, सोनी मेहता, संतोष जैन, संदीप गाड़ोदिया, राजेंद सिंह, संजीव तुलस्यान आदि से भी मुलाकात की। पदयात्रा में आदित्य मल्होत्रा, नवजोत अलंग रूबल, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, डॉ. अभिषेक रामधीन, राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, सुनील सरावगी, संजय अखौरी, अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सीए जेपी शर्मा, पूजा ढाढा, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, नवीन जैन, अनीश बुधिया, अमित किशोर अग्रवाल, साहित्य पवन समेत कई अन्य सदस्य भी शामिल थे।




