Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू

    March 28, 2026

    रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी

    March 28, 2026

    हजारीबाग के कटकमसांडी मेें हिंसक झड़प, एक की मौत

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
    • रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी
    • हजारीबाग के कटकमसांडी मेें हिंसक झड़प, एक की मौत
    • स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कडी कार्रवाई : उपायुक्त
    • IPL में झारखंड का जलवा, धोनी समेत ये सात खिलाड़ी मचाएंगे धमाल
    • नीतीश ने पटना की कई निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
    • उपराष्ट्रपति ने झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव का दौरा किया, वंशजों से मुलाकात की
    • नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, 30 मार्च को देंगे MLC पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » प्रधानमंत्री बोले- महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य, कोई भी हो दोषी नहीं बचेगा
    Delhi

    प्रधानमंत्री बोले- महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य, कोई भी हो दोषी नहीं बचेगा

    News MaatiBy News MaatiAugust 25, 2024No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के बारे में कड़ा संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है और दोषी कोई भी हो, वह बचना नहीं चाहिए।

    लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं एक बार फिर देश के हर राजनीतिक दल से कहूंगा और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है। दोषी कोई भी हो वह बचना नहीं चाहिए। उसको किसी भी रूप में मदद करने वाले बचने नहीं चाहिए। अस्पताल हो, स्कूल हो, दफ्तर हो या फिर पुलिस व्यवस्था के किसी भी स्तर पर लापरवाही होती है, सबका हिसाब होना चाहिए। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार कानून को भी लगातार सख्त बना रही है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए सख्त कानून बनाए हैं। नई भारतीय न्याय संहिता में भी कई कड़े प्रावधान किए गए हैं। पहले की सरकारों के 7 दशक और मोदी सरकार के 10 साल की तुलना की जाए तो देश की बहन-बेटियों के लिए जितना काम उनकी सरकार ने किया है, आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किया।

    मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन में 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ढाई हजार करोड़ रुपये का एक रिवाल्विंग फंड जारी किया। इससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूह के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 5000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित किया। इसे 2.35 स्वयं सहायता समूह के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज समाज और राष्ट्र के विकास में मातृ शक्ति आगे आ रही है और अपना योगदान दे रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने वादा किया था कि वह 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। इसका मतलब है कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सालाना 01 लाख से अधिक कमाएंगी। लखपति दीदी केवल बहन बेटियों की कमाई बढ़ाने का अभियान नहीं बल्कि पूरे परिवार और पीढ़ियों को सशक्त बनाने तथा गांव के अर्थतंत्र में बदलाव लाने का माध्यम है।

    उन्होंने इस दौरान नेपाल में हुए बस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव के अनेक साथियों को इस दुर्घटना में हमने खोया है। वे विश्वास दिलाते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जाएगी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हालिया पोलैंड यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि वहां की राजधानी में एक कोल्हापुर मेमोरियल है। पोलैंड के लोगों ने कोल्हापुर के लोगों की सेवा और सत्कार की भावना को सम्मान देने के लिए इसे बनाया है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड की हजारों माताओं और बच्चों को कोल्हापुर के राज परिवार ने शरण दी थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू

    By News MaatiMarch 28, 20261

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के बरही…

    रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी

    March 28, 2026

    हजारीबाग के कटकमसांडी मेें हिंसक झड़प, एक की मौत

    March 28, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कडी कार्रवाई : उपायुक्त

    March 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू

    March 28, 2026

    रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी

    March 28, 2026

    हजारीबाग के कटकमसांडी मेें हिंसक झड़प, एक की मौत

    March 28, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कडी कार्रवाई : उपायुक्त

    March 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.