
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महीने पेश होने वाले बजट को लेकर अर्थशास्त्रियों के विचार और सुझाव जानने के लिए बृहस्पतिवार को उनके साथ बैठक की। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।



केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। आपको बता दें कि बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को समाप्त होगा।
सूत्रों के अनुसार, अर्थशास्त्री, उद्योग विशेषज्ञ और नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने राजकोषीय स्थिति और रणनीतियों पर चर्चा करते हुए बैठक में प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार और सिफारिशें रखे हैं।
केंद्र में अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला बजट होगा। रूस और ऑस्ट्रिया की अपनी दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौट आए हैं।
