
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि।”
साल 1984 से 1989 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की 1991 में एक चुनाव अभियान के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी।

