नयी दिल्ली। तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को भारतीय वायु सेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उडान भरेंगी। राष्ट्रपति इससे पहले वायु सेना के सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं।
राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु बुधवार को हरियाणा जायेंगी और वहां अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उडान भरेंगी।
श्रीमती मुर्मू ने दो वर्ष पहले 8 अप्रैल 2023 को वायु सेना के तेजपुर हवाई बेस से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उडान भरी थी। राफेल भारतीय वायु सेना का प्रमुख लड़ाकू विमान है और इसने हाल ही में आॅपरेशन सिंदूर के दौरान विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति के सुबह अंबाला वायु सेना स्टेशन पहुंचने पर उन्हें सम्मान स्वरूप ह्यगार्ड आफ आॅनरह्ण दिया जायेगा। राष्ट्रपति को राफेल विमान के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। इसके बाद वह विमान में उडान भरेंगी। उनके वायु सैनिकों को संबोधित किये जाने की भी संभावना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version