
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के 13 जिलों में 24 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग ने राज्य के जिन जिलों बारिश होने का संभावना जताया है, उनमें मध्यवर्त्ती जिले (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद) के अलावा दक्षिणी जिले (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) शामिल है।



वहीं गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को 30 डिग्री के मुकाबले गुरुवार को एक डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इधर, रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद आसामान में आंशिक बादल छाये रहे। यही वजह है कि दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.8 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं ,गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, जमशेदपुर में 32.5 और 15.2 डिग्री, डालटेनगंज में 30.4 और 10.8 डिग्री, बोकारो में 31.5 और 13.6 डिग्री, चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और 13.1 डिग्री, खूंटी में 29.3 और 11.9 डिग्री, लोहरदगा में 28.1 और न्यूदनतम 13.9 डिग्री, लातेहार में 24.9 डिग्री और न्यूयनतम 12.9 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

