
प्रयागराज ।आज पीएम नरेंद्र मोदी प्रयागराज के दौरे पर हैं। वह बमरौली एयरपोर्ट से उतरकर संगम किनारे पहुंचे। सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने बोट में बैठकर जायजा लिया। मोदी 13 जनवरी से चल रहे महाकुंभ में पहुंचेंगे और पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे। उनका महाकुंभ मेला में 11 बजे आने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद है। पीएम मोदी के साथ यूपी के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी होंगे।



पीएम नरेंद्र मोदी ने लगाई संगम में डुबकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम में स्नान किया। उन्होंने संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उपासना की।
पीएम मोदी-सीएम योगी बोट में साथ-साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी बोट में साथ बैठकर संगम किनारे तक पहुंचे। इस दौरान पीएम ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। योगी उन्हें हर एक जानकारी देते रहे।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में अब तक करीब 37.54 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। पीएम मोदी से पहले यहां गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ आदि स्नान कर चुके हैं। हाल ही में भूटान नरेश ने भी यहां पवित्र स्नान किया। कई देशों के प्रतिनिधि भी संगम में आ चुके हैं। पीएम मोदी भी आज सुबह 10 बजे प्रयागराज पहुंच रहे है।

