
लीडिब्रूगढ़(असम) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ के मनोहारी चाय बागान का दौरा किया, जहां उन्होंने चाय की पत्तियां तोड़कर असम के चाय उद्योग के महत्व को रेखांकित किया।अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने चाय बागान की महिला व अन्य श्रमिकों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ संवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। यह संवाद क्षेत्र के चाय बागान श्रमिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, उनकी मजदूरी तथा उनके पास आयुष्मान कार्ड है या नहीं, इसकी जानकारी ली।




