Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
    • रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी
    • राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
    • रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    • क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
    • गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगाः भजनलाल शर्मा
    Jharkhand

    पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगाः भजनलाल शर्मा

    News MaatiBy News MaatiSeptember 28, 2024Updated:September 28, 2024No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को झारखंड के देवघर में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि झारखंड पवित्र धरती है। देवघर यानी देवता का गढ़। यहां का इतिहास बहुत रोचक है। यहां महात्मा गांधी आए थे। रविंद्र नाथ आए थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय समते कई महापुरुषों ने इस धरती पर योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन का यात्रा है। क्योंकि, झारखंड के लोगों को रोजगार मिले। किसानों और बहनों को सम्मान मिले। उनका जीवन यापन ठीक प्रकार से हो, इसलिए परिवर्तन करनी है।

    शर्मा ने कहा कि इस सरकार ने जो घोषणा पत्र में वादे किए उसको पूरा किया क्या? यहां कोई भी काम नहीं हुआ। हेमंत सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इस बात को जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के लोग भी जानते हैं। झामुमो परिवार की पार्टी है। ये वंशवाद की पार्टी है। परिवारवादी पार्टियां देश, समाज, मजदूर, किसान, युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ नहीं करने वाली हैं। ये वे लोग हैं जो अपने परिवार की सेवा करते हैं और परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

    शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम ने यहां के लोगों के लिए क्या सोचा? पंजे ने देश को गंजा किया। जेएमएम ने झारखंड को ठगा है। मैं कहना चाहता हूं कि जेएमएम का पिछला घोषणा पत्र पढ़ लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि उन्होंने क्या वादा किया था और कितना पूरा किया। कांग्रेस ने भी कई घोषणाएं की थीं लेकिन उन पर काम किया क्या? जब चुनाव आते हैं तो ये लोग लूट और झूठ की कहानियां गढ़ते हैं। ये लूट और झूठ के अलावा कुछ नहीं करते।

    शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा, 2014 से पहले देश की स्थिति कैसी थी, याद कीजिए। आतंकवाद और नक्सलवाद से पूरा देश परेशान था लेकिन आज नक्सलवाद कहीं नजर आता है क्या? इस देश और राज्य में यदि किसी ने गरीब कल्याण की योजना लागू की है, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। गरीबों और किसानों के हित की बात यदि किसी ने की है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी ने की है। गांवों तक सड़क पहुंचाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा था। आज तक किसी ने किसान सम्मान निधि देने का काम किया था क्या? इस काम को भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया।

    भजनलाल शर्मा ने कहा, भाजपा संगठन के साथ काम करती है। भाजपा में हर समाज के लोगों को मौका मिलता है। भाजपा में न परिवारवाद है, न वंशवाद और न जातिवाद लेकिन झारखंड की इस सरकार में आप देखेंगे कि या तो आप खुद होंगे या आपकी पत्नी होगी, पत्नी नहीं होगी तो बेटा होगा, बेटा नहीं होगा तो बहू होगी। यही झारखंड की स्थिति है। हमें ऐसे राजनीतिक दलों पर विचार करना होगा जो सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं और इन्हें जनता को जवाब देना होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की हत्या, दुबई से प्रिंस खान ने मांगी थी रंगदारी

    March 8, 2026

    बोकारो में भीषण आग से कई दुकानें खाक, दो लोग झुलस गए

    March 3, 2026

    नाराजगी और मतभेद भुलाकर गले मिलने का पर्व है होली: संजय सेठ

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    By News MaatiMarch 27, 20265

    डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में रक्षा के क्षेत्र में विकास की संभावना…

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.