Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    March 26, 2026

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    • झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
    • लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
    • आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    • ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति
    • रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात
    • झारखंड में बिजली हुई महंगी, 50 से 60 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
    • महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पाकिस्तान के ‘हमदर्द’ कांग्रेस और सपा अब भारत को डराने में जुटे हैं: मोदी
    Lead News

    पाकिस्तान के ‘हमदर्द’ कांग्रेस और सपा अब भारत को डराने में जुटे हैं: मोदी

    News MaatiBy News MaatiMay 23, 2024No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बस्ती/श्रावस्ती (उप्र):  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर पाकिस्तान का ‘हमदर्द’ होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि पड़ोसी मुल्क तो पस्त पड़ गया है लेकिन इन दोनों विपक्षी दलों के लोग उसके पास ‘एटम बम’ होने की बात कहकर भारत को डरा रहे हैं।

    मोदी ने आरोप लगाया कि घोर साम्प्रदायिकता, जातिवाद और परिवारवाद की ‘विनाशकारी’ बीमारियों से घिरी कांग्रेस और सपा ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘जनधन बैंक खातों’ और ‘हर घर नल से जल’ और बिजली पहुंचाने के मौजूदा भाजपा नीत सरकार के फैसलों को पलटने के लिये वोट मांग रही हैं।

    प्रधानमंत्री ने बस्ती और श्रावस्ती जिलों में बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज और श्रावस्ती लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये।

    उन्होंने कहा, ”आतंक का सरपरस्त देश जो हमें आंखें दिखाता था, आज उसकी हैसियत वैसी हो गई है कि ‘ना घर का ना घाट का’। पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है, लेकिन उसके हमदर्द समाजवादी पार्टी और कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं। ये लोग कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो क्योंकि उसके पास एटम बम है।”

    मोदी ने कहा, ”आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है बल्कि मोदी की मजबूत सरकार है। अगर डरना है तो वे लोग डरें जो मानवता में विश्वास नहीं करते, जो आए दिन खून की नदियां बहाते हैं। भारत किसी को डराना नहीं चाहता लेकिन भारत हमें डराने वालों को कभी बख्शेगा नहीं। भारत आज घर में घुसकर मारता है।”

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा, ”यह कहते हैं कि मोदी ने जो काम किया है हम उसको पलटने के लिए सत्ता में आएंगे। मोदी के कामों को पलटना ही इनका एजेंडा है।”

    उन्होंने आरोप लगाया, ”पिछले 10 साल में मोदी ने चार करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए। अब सपा-कांग्रेस वाले सब फैसलों को पलटने का निर्णय कर चुके हैं यानी चार करोड़ घरों की जो चाबी है वह आपसे ले लेंगे, मकान छीन लेंगे और अपने वोट बैंक को दे देंगे।”

    उन्होंने दावा किया, “इसके अलावा मोदी ने 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के जनधन खाते खुलवाए हैं। यह आपके बैंक खाते बंद कर देंगे और उसका पैसा छीन लेंगे। मोदी ने हर गांव में बिजली पहुंचाई। यह आपके घर में बिजली कनेक्शन कटवा कर फिर अंधेरा कर देंगे।”

    प्रधानमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, ”मोदी घर-घर पानी पहुंचा रहा है। सपा-कांग्रेस वाले आपके घर की पानी की टोटी भी खोल कर ले जाएंगे और इसमें तो इनकी महारत है। क्या आप सपा कांग्रेस को ऐसा करने देंगे? मोदी ने देश हित में जो फैसले लिए वह ‘इंडी’ (इंडिया) गठबंधन वालों के बस की बात नहीं है। अरे क्या-क्या पलटोगे… क्या-क्या बदलोगे?”

    उन्होंने दावा किया, ”‘इंडी’ (इंडिया) गठबंधन में तीन ऐसी भयंकर बीमारियां हैं जो पूरे देश को बर्बाद कर देंगी। उनकी सबसे बड़ी बीमारी यह है कि वे लोग घोर सांप्रदायिक हैं, दूसरी गंभीर बीमारी है कि वे घोर जातिवादी लोग हैं और तीसरी बीमारी है कि वे घोर परिवारवादी हैं। यह तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशकारी बन सकती हैं।”

    मोदी ने एक बार फिर आरोप लगाया, “कांग्रेस कहती है कि देश की सम्पत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस के लोग जनता की कमाई छीनकर ‘जिहाद वाले वोट बैंक’ में बांटना चाहते हैं।”

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनी तो संशोधित नागरिकता कानून रद्द कर दिया जाएगा, कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर से लागू कर दिया जाएगा।

    उन्होंने दावा किया कि इसका मतलब होगा कि जो आतंकवादी आज जेल में है, उन्हें कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री के घर में बुलाकर बिरयानी खिलाएंगे।

    मोदी ने पिछले दिनों फूलपुर और आजमगढ़ में सपा और ‘इंडिया’ गठबंधन की रैलियों में फैली अव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा, ”कल मैंने कुछ वीडियो देखे जिसमें लोग भाग-भाग कर मंच पर चढ़ जा रहे थे।”

    उन्होंने आरोप लगाया, “ मैंने पूछा तो बताया गया कि सपा कांग्रेस वाले रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं। प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं लेकिन इन्होंने पेमेंट (भुगतान) नहीं किया, इसलिए लोग गुस्से में भाग कर मंच पर पहुंच गए।”

    प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अब जिस पार्टी का यह हाल हो वह आपका भला कैसे कर सकते हैं।

    मोदी ने सपा और कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा, ” ‘इंडी’ (इंडिया) गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। इन लोगों को राम मंदिर और राम से परेशानी है। सपा के एक बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है। सपा खुलेआम कहती है कि राम मंदिर जाने वाले राम भक्त पाखंडी हैं। एक और नेता ने कहा कि राम मंदिर अपवित्र है।”

    उन्होंने आरोप लगाया, “ ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं और इन सबकी आका कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) तो राम मंदिर से जुड़े उच्चतम न्यायालय के फैसले को पलटकर राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। वह रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।”

    उन्होंने कांग्रेस पर अपनी ही पार्टी के संविधान को नहीं मानने का आरोप लगाते हुए कहा, ”कांग्रेस वालों को अचानक संविधान की याद आ गई। यही कांग्रेस है जो अपनी ही पार्टी का संविधान नहीं मानती। एक शाम को मैडम सोनिया जी की टोली कांग्रेस दफ्तर में घुस गई और उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष रहे अति पिछड़े समाज के सीताराम केसरी को बाथरूम में बंद कर दिया और फिर उठाकर उन्हें फुटपाथ पर फेंक दिया और रातों-रात मैडम सोनिया जी को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया।”

    प्रधानमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा, ”मैं सपा-कांग्रेस के दोनों शहजादों की फ्लॉप फिल्म की बार-बार रिलीज से हैरान हूं। ये दोनों शहजादे अब मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश की 79 सीट जीत जाएंगे। मैं पहले सुना करता था कि लोग दिन में सपने देखते हैं।”

    उन्होंने कहा, “अब पता चला कि दिन में सपना देखने का मतलब क्या होता है। चार जून को उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें नींद से जगाने वाली है और तब यह सारा ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर फोड़ेंगे।”

    प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि अगर भाजपा को वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य नहीं मिलेगा।

    उन्होंने कहा, ”यह सोचना कि मैं वोट डालने नहीं जाऊंगा तो भी चल जाएगा क्योंकि मोदी की सरकार तो बनना तय है, तो क्या आपको पुण्य मिलेगा? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, वे आशीर्वाद देते हैं तो आपको पुण्य मिलता है… लेकिन अगर आपने वोट नहीं दिया तो वह पुण्य आपके खाते में जमा होगा क्या? मैं इतने अच्छे काम करने वाला हूं… हर काम से पुण्य मिलने वाला है।”

    श्रावस्ती, बस्ती, संत कबीर नगर और डुमरियागंज सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आगामी 25 मई को मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

    महायुद्ध का नया फ्रंट: ट्रंप के अवैध युद्ध के खिलाफ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारी विरोध

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    By News MaatiMarch 26, 20262

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    March 26, 2026

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.