
किशनगंज। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान किशनगंज पहुंचे ओवैसी ने तेजस्वी यादव को चैलेंज किया। उन्होंने अपने अंदाज में लोगों को संबोधित किया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि तेजस्वी यादव आजकल तुम आसमान पर उड़ रहे हो। बहुत जल्द जमीन पर आओगे। उन्होंने कहा कि आसमान पर उड़ने वाले जमीन पर आते हैं। तुम्हें सीमांचल की जनता जमीन पर सुलाने का काम करेगी। इस दौरान ओवैसी ने एक गांव में जाने और वहां के बच्चों के मुंह से पतंग छाप। पतंग छाप का नारा निकलने पर छोटी सी कहानी सुनाई। ओवैसी ने पलायन को लेकर भी सरकार से सवाल किया।



असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बहुत दूर दराज के गांव में हम गए। आठ साल और सात साल के बच्चे, हम नमाज पढ़ने गए थे। जब हम बाहर निकले, तो हमारी बहनें और माएं खड़ी हुई थीं। गांव के नौजवान तो बेचारे पलायन कर चुके हैं। बच्चे आठ साल के बोले। पतंग छाप। पतंग छाप। पतंग छाप। तेजस्वी यादव देख लिया तुमने, आठ साल का बच्चा देखकर बोल रहा है, पतंग छाप। पतंग छाप।
मगर तुम तो आसमान में उड़ रहे हो, तुम तो जमीन पर कहां आवोगे। आवोगे तुम जमीन पर। इंसाअल्लाह। सीमांचल की जनता तुम्हे जमीन पर सुलाएगी। इंसाअल्लाह। अब सीमांचल से नाइंसाफी नहीं होगी। मैं आपसे वादा कर रहा हूं, कोचाधामन में। बहादुरगंज और टेढ़ागाछ के लिए एक ब्रिज की जरूरत है, ताकि विशनपुर के मार्केट को फायदा हो सके। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे सरवर आलम साहब वो काम कराएंगे। यहां पर कई रोड की जरूरत है। कई काम होना बाकी है। वो तमाम काम किया जाएगा। पतंग छाप जिंदाबाद।

