रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी शादी की 22 वीं सालगिरह धार्मिक तरीके से मनाई। इस मौके पर रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका का दर्शन किया। शुक्रवार को वे कल्पना सोरेन के साथ झारखंड की प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना कर राज्य वासियों की सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

रजरप्पा पहुंचते ही डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का स्वागत किया। गॉर्ड आॅफ आॅनर लेने से पहले मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति रिवाज को अपनाया। वे अपने परिजनों के साथ माता के दरबार में गए और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले तो अपने समर्थकों से भी मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री को रामगढ़ वासियों ने विवाह की वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version