Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    March 31, 2026

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग
    • बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल
    • ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत
    • अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो
    • ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बंगाल में मची चीख-पुकार, अब नहीं चाहिए टीएमसी की सरकार… PM मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
    India

    बंगाल में मची चीख-पुकार, अब नहीं चाहिए टीएमसी की सरकार… PM मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

    News MaatiBy News MaatiMay 29, 2025No Comments36 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीपुरद्वार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने टीएमसी को ‘निर्मम सरकार’ करार देते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों और आम लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रही है। पीएम मोदी ने यहां मंच से कहा कि बंगाल की जनता कह रही है कि ‘मची है चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार।’ पीएम मोदी ने मुर्शिदाबाद और मालदा की घटनाओं का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार के समय में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

    पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार और कूचबिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इस परियोजना से 2.5 लाख से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए सस्ती और सुरक्षित गैस आपूर्ति होगी। इससे न केवल सिलेंडर खरीदने की परेशानी खत्म होगी, बल्कि परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा भी मिलेगी। पीएम ने इसे सरकार की डोरस्टेप डिलीवरी का उदाहरण बताया। आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है, जिसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी शामिल हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने इस योजना को लागू नहीं होने दिया, जिसके कारण राज्य के लोग इस लाभ से वंचित हैं।

    इसके अलावा, केंद्र सरकार की गरीबों को पक्का मकान देने की योजना का जिक्र करते हुए पीएम ने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोग गरीबों से ‘कट मनी’ वसूल रहे हैं, जिसके कारण लाखों परिवारों को घर नहीं मिल पा रहा। पीएम ने विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत देशभर में लाखों लोगों को प्रशिक्षण और आर्थिक मदद दी जा रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने आठ लाख आवेदनों को लटका रखा है, जिससे यह योजना भी यहां लागू नहीं हो पा रही।
    पीएम ने टीएमसी सरकार पर शिक्षकों और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी शासनकाल में हजारों शिक्षकों का भविष्य बर्बाद हुआ और लाखों बच्चों के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया गया। पीएम ने टीएमसी पर अपनी गलतियां स्वीकार न करने और कोर्ट को दोषी ठहराने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि टीएमसी ने चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को भी नहीं बख्शा। उनकी कमाई पर डाका डाला जा रहा है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

    पीएम ने कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है। केंद्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें दुर्गापुर एक्सप्रेसवे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह का आधुनिकीकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि 2014 में देश में 14 करोड़ से कम एलपीजी कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 31 करोड़ से अधिक हो गए हैं। गैस वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ वितरकों की संख्या भी दोगुनी हो गई है। पीएम ने कहा कि विकसित भारत के लिए पश्चिम बंगाल का विकसित होना जरूरी है। इसके लिए बंगाल को ज्ञान और ‘मेक इन इंडिया’ का केंद्र बनाना होगा। केंद्र की भाजपा सरकार पूर्वोदय की नीति पर काम कर रही है और पिछले एक दशक में बंगाल के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। पीएम ने अलीपुरद्वार की सांस्कृतिक और भौगोलिक महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र भूटान की सीमा, असम, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार के गौरव से जुड़ा है। उन्होंने बंगाल को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    March 15, 2026

     सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

    March 3, 2026

    शराब घोटाला: केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी, सभी आरोपों से किए गए मुक्त

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    By News MaatiMarch 31, 20263

    रांची । झारखंड में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार…

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    March 31, 2026

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.