Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग

    March 31, 2026

    रांची के कई इलाकों में कल छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

    March 31, 2026

    गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग
    • रांची के कई इलाकों में कल छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली
    • गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में
    • मेयर रोशनी खलखो की मां का निधन
    • श्रीनिवास लुइस को रिमांड पर लेगी रांची पुलिस, झारखंड के कई अदालतों को उड़ाने की दी थी धमकी
    • अविश्वास खत्म होने पर वैवाहिक संबंध असंभव, हाई कोर्ट ने जमशेदपुर फैमिली कोर्ट का तलाक आदेश निरस्त किया
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड के शिव कुमार सोरेन और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक
    • बिहार में एसडीपीओ के पास 25 भूखंड और डीआरडीए निदेशक निकला धनकुबेर,किशनगंज और सहरसा में इओयू का छापा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अयोध्या में अब बनेगा 20 किलोमीटर लंबा भरत पथ, राम समेत इन तीन नामों पर भी बन रहे हैं रास्ते
    India

    अयोध्या में अब बनेगा 20 किलोमीटर लंबा भरत पथ, राम समेत इन तीन नामों पर भी बन रहे हैं रास्ते

    News MaatiBy News MaatiApril 8, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    अयोध्या। भगवान राम के सबसे प्रिय अनुज योगिराज भरत के नाम पर रामनगरी में फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। यह मार्ग 20 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी लागत करीब 900 करोड़ रुपये होगी। यह मार्ग रामपथ पर के किनारे स्थित रानोपाली रेलवे क्रासिंग से विद्याकुंड, दर्शननगर होते हुए प्रयागराज हाईवे पर भरत की तपोस्थली भरतकुंड तक जाएगा। वर्तमान में यह मार्ग टू लेन है, जिसे 24 मीटर चौड़ा करके फोरलेन बनाया जाएगा। भरत पथ को उनके ज्येष्ठ भ्राता राम के नाम से निर्मित रामपथ की भांति आकार प्रदान किया जाएगा। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने अभिलेखीय प्रक्रिया आरंभ कर दी है। रामनगरी में भगवान राम के पिता राजा दशरथ और अनुज लक्ष्मण के नाम पर भी फोरलेन मार्ग बनाये जा रहे हैं।

    यहां भरत ने 14 वर्ष तक की थी तपस्या
    भरतकुंड का रामकथा में महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यता है कि यहां भगवान राम के भाई भरत ने राम के वनवास से लौटने तक चौदह वर्ष तक तपस्या की थी। भगवान राम ने वनवास से लौटने पर यहीं पिता राजा दशरथ का पिंडदान किया था। यहां पौराणिक महत्व का सरोवर भी है।

    रामनगरी आने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालु भरतकुंड भी दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं। प्रयागराज एवं पूर्वांचल से आने वाले श्रद्धालु इस धार्मिक स्थान पर माथा टेकते हैं। इसलिए यहां से रामनगरी तक बनने वाले मार्ग का भरत के नाम पर रखा गया है।
    लोकनिर्माण विभाग का सर्किल कार्यालय इसकी चेकिंग कर रहा है, जिसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। अधिशासी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। भविष्य में यातायात का संकट न उत्पन्न होने पाए इसके लिए मार्ग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। भरत पथ इसी योजना की नई कड़ी है। इससे पूर्व सआदतगंज से नयाघाट तक 14 किलोमीटर लंबा रामपपथ बन चुका है।

    गुप्तारघाट से राजघाट एसटीपी होते हुए करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबे लक्ष्मण पथ के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। धर्मपथ के निकट एनएच-27 पर स्थित साकेत पेट्रोल पंप से होते हुए बिल्वहिरघाट तटबंध के समानांतर दशरथ समाधि होते हुए पूराबाजार में अंबेडकरनगर हाईवे से जुड़ने वाले 15.30 किलोमीटर लंबे दशरथ पथ का निर्माण भी 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।
    महोबरा से टेढ़ी बाजार तक चौड़ी होगी सर्विस लेन
    यातायात की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील महोबरा से टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज की सर्विस लेन काे भी चौड़ा किया जाएगा। इसका प्रस्ताव अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त की ओर से शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को शासन की सहमति मिल गई है।
    इसके लिए जल्द ही लोनिवि स्थानीय प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर सर्विस लेन से आवागमन करने वालों को रेलवे क्रासिंग पर जाम की भीषण स्थिति का सामना करना पड़ता है। दुर्घटनाओं की दृष्टि से यह स्थान हाट स्पाट बन चुका है। इसका समाधान सर्विस लेन के चौड़ीकरण में तलाशा गया है। सर्विस लेन चौड़ी होने से लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    March 15, 2026

     सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

    March 3, 2026

    शराब घोटाला: केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी, सभी आरोपों से किए गए मुक्त

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग

    By News MaatiMarch 31, 20269

    रांची। झारखंड चेंबर और चीन निवेश और व्यापार को लेकर सहयोग को और अधिक बढाएंगे।…

    रांची के कई इलाकों में कल छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

    March 31, 2026

    गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

    March 31, 2026

    मेयर रोशनी खलखो की मां का निधन

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग

    March 31, 2026

    रांची के कई इलाकों में कल छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

    March 31, 2026

    गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

    March 31, 2026

    मेयर रोशनी खलखो की मां का निधन

    March 31, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.