Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन

    April 4, 2026

    कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा

    April 4, 2026

    नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन
    • कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा
    • नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें
    • असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
    • पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
    • ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
    • झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अब बालू तस्करों और शराब माफियाओं की खैर नहीं, बिहार में ड्रोन पुलिस यूनिट का होगा गठन
    Blog

    अब बालू तस्करों और शराब माफियाओं की खैर नहीं, बिहार में ड्रोन पुलिस यूनिट का होगा गठन

    News MaatiBy News MaatiMarch 22, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार पुलिस में जल्द ही अलग से ड्रोन पुलिस यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसमें अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी से लेकर शराब और बालू की तस्करी रोकने के लिए की जाने वाली रेकी में ड्रोन की मदद ली जाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक नियंत्रण में भी ड्रोन यूनिट मदद करेगी। इसकी नोडल एजेंसी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) होगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, ड्रोन यूनिट बनाने की दिशा में काम भी शुरू हो गया है। बिहार पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और वायुसेना की भी मदद ली है।

    ड्रोन पुलिस यूनिट में शामिल पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को इसके संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वजन के अनुसार अलग-अलग ड्रोन उड़ाने के लिए ड्रोन पायलट लाइसेंस भी प्राप्त किया जाएगा। इसमें 250 ग्राम से कम का नैनो ड्रोन, 2 से 25 किग्रा तक माइक्रो ड्रोन, 25 से 150 किग्रा तक मध्यम ड्रोन और 150 किग्रा से अधिक वजन के बड़े ड्रोन शामिल हैं।

    वर्तमान में दियारा में अवैध शराब निर्माण और बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है। इस बार होली के मौके पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने शहरी क्षेत्र के होटल-रेस्तरां और ढाबे की रेकी में भी ड्रोन का इस्तेमाल किया था। बड़े सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों में ड्रोन की मदद ली जा रही है। यूनिट बनने से एक निश्चित एसओपी के तहत इसकी सेवा ली जा सकेगी।

    अश्लील गानों के खिलाफ बिहार पुलिस की मुहिम को मिला कलाकारों का साथ : वहीं, दूसरी ओर भोजपुरी गानों में अश्लीलता के खिलाफ बिहार पुलिस की ओर से शुरू की गई पहल को कलाकारों का भी साथ मिलने लगा है। अश्लील गाने बजाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश के बाद कई गायक-अभिनेताओं ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया है। बिहार से जुड़ी गायिका प्रिया मलिक ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि जननी मां सीता की धरती पर स्त्रियों की मान-मयार्दा और सम्मान को अश्लील गीत-संगीत आघात पहुंचाते हैं। यू-ट्यूब पर फूहड़ कंटेंट, अश्लील नृत्य और फूहड़ वातार्लाप से मंच सजाने वाले मूर्ख आयोजक पर कार्रवाई होनी चाहिए। मैं अभिनंदन करना चाहती हूं बिहार पुलिस का, जिन्होंने हमारी इस आवाज को हौसला देते हुए जबरदस्त पहल की है। जय बिहार।

    लोगों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील : आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी फिल्मों के अभिनेता विनय आनंद ने बिहार पुलिस की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी मुहिम है, आपलोग भी इस मुहिम से जुड़कर अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। टीवी और भोजपुर फिल्म अभिनेत्री रीना रानी ने कहा कि ऐसे गानों को बजाने वालों के खिलाफ बिहार पुलिस का अभियान वाकई तारीफ के काबिल है। मेरी आप सबसे अपील है कि बिहार पुलिस के इस मिशन में आप भी सहयोगी बनें। न ऐसे गाने बजाएं और न ही किसी को बजाने दें।
    द माउंटेनमैन, करियट्ठी जैसी फिल्मों की अभिनेत्री स्नेहा पल्लवी ने भी बिहार के लोगों से अपील की है कि वे बिहार पुलिस के इस मिशन में साथ आएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी

    April 4, 2026

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज

    April 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,030

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    India

    राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन

    By News MaatiApril 4, 20268

    नई दिल्ली । राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए…

    कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा

    April 4, 2026

    नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें

    April 4, 2026

    असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन

    April 4, 2026

    कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा

    April 4, 2026

    नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें

    April 4, 2026

    असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी

    April 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.