
पटना: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलीकॉप्टर की जांच को एक ‘नियमित प्रक्रिया’ बताया है।



उन्होंने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा के हेलीकॉप्टर की भी तलाशी ली गई थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने साथ ही उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि खरगे के हेलीकॉप्टर की जांच विपक्ष को निशाना बनाने का एक तरीका था।

