Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    March 26, 2026

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    • झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
    • लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
    • आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    • ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति
    • रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात
    • झारखंड में बिजली हुई महंगी, 50 से 60 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
    • महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सीएए कानून को कोई नहीं हटा सकेगा, यह कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है : प्रधानमंत्री
    Lead News

    सीएए कानून को कोई नहीं हटा सकेगा, यह कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है : प्रधानमंत्री

    News MaatiBy News MaatiMay 16, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह कानून यहीं रहेगा और इसे कोई नहीं हटा सकेगा।

    नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत नागरिकता प्रमाणपत्रों का पहला सेट 14 लोगों को जारी किए जाने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक रैली में मोदी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा, “आपको जो करना है करें, लेकिन आप सीएए को कभी नहीं हटा पाएंगे।”

    मोदी बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज से पार्टी प्रत्याशी नीलम सोनकर समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे ।

    उन्होंने कहा, ”मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये लोग शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं। ये लोग धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे के शिकार बने थे।”

    उन्होंने बिना कांग्रेस का नाम लिये हुए कहा, ”ये महात्मा गांधी का नाम लेकर यह सत्ता की सीढ़ियां तो चढ़ जाते हैं लेकिन गांधी की बातों को याद नहीं रखते। खुद महात्मा गांधी ने भरोसा दिया था कि वह (शरणार्थी) कभी भी भारत आ सकते हैं। 70 वर्षो में हजारों परिवारों ने प्रताड़ना झेल कर अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए, अपना धर्म और अपनी परंपरा बचाने के लिये भारत मां की गोद में आकर शरण ली।’’

    उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस ने इनकी कभी सुध नहीं ली क्योंकि यह कांग्रेस के वोट बैंक नहीं थे। उन्होंने कहा कि इन शरणार्थियों में ज्यादातर दलित भाई बहन हैं, पिछड़े भाई बहन हैं।

    उन्होंने कहा कि इन शरणार्थियों पर ‘वहां’ तो जुल्म हुआ ही, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में लिप्त यहां की सरकारों तथा उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं की।

    उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस और सपा ने सीएए के नाम पर झूठ फैलाने की कोशिश की। उन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश को दंगों की ओर धकेलने की कोशिश की।”

    मोदी ने कहा, ”आपको जो करना है कर लीजिए, लेकिन आप सीएए को कभी नहीं हटा पाएंगे।”

    उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी सीएए लेकर आया है और जिस दिन मोदी जाएगा, यह सीएए भी जाएगा। उन्होंने कहा ‘‘जनता जान गई है कि आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर धर्मनिरपेक्षता का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी असलियत बाहर नहीं आ रही थी। लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है। आपने देश को सात दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था।’’

    उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून के तहत हजारों शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी।

    कश्मीर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिराई। पूर्व में चुनाव के दौरान हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे, लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए।”

    विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ”सपा-कांग्रेस, दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं, ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।”

    उन्होंने दोहराया कि सपा और कांग्रेस देश के बजट को विभाजित कर, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों को आवंटित करना चाहते हैं।

    उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह धंस चुका है। उन्होंने आरोप लगाया ‘‘ समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है।’’

    आज़मगढ़ के बारे में उन्होंने कहा, “एक दशक पहले देश में कहीं भी विस्फोट होने पर लोगों का ध्यान सबसे पहले आज़मगढ़ की ओर जाता था ।”

    मोदी ने आरोप लगाया कि यहां की सपा सरकार ने आज़मगढ़ के लिए कुछ नहीं किया। अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सपा के ‘शहजादे’ आतंक के समर्थन में दंगाइयों का सम्मान करते थे। ‘‘विस्फोटों के आरोपी आतंकवादियों को माफ कर दिया गया। स्लीपर सेल को राजनीति की आड़ दी गई। इसी रवैये के कारण आतंकवादियों के हौसले बढ़े।’’

    प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की ।

    प्रधानमंत्री ने कहा, “आपने सपा शासन में गुंडा राज देखा है। उप्र अब इन खतरों से बाहर आ गया है। योगी आदित्यनाथ ने माफिया, दंगाइयों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई करके उप्र में अपना स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक चलाया है।”

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लालगंज से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर और आज़मगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मंच पर प्रधानमंत्री के साथ थे ।

    लालगंज और आजमगढ़ में 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में मतदान होगा ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

    महायुद्ध का नया फ्रंट: ट्रंप के अवैध युद्ध के खिलाफ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारी विरोध

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    By News MaatiMarch 26, 20262

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    March 26, 2026

    झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में

    March 26, 2026

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.