
बेतिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के जिलों में यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं। यात्रा का नाम समृद्धि यात्रा है। यह सीएम की 16 वीं यात्रा है। हर बार की तरह यात्रा की शुरूआत पश्चिम चंपारण से होने वाली है। हालांकि इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं है।




लेकिन समृद्धि यात्रा को लेकर लेकर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को को पत्र जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री का आगामी 16 जनवरी से जिलावार समृद्धि यात्रा कार्यक्रम निर्धारित है।
वे समृद्धि यात्रा में प्रगति यात्रा एवं सात निश्चिय से संबंधित एवं जिले की महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन का कार्यक्रम होगा। सीएम जनसंवाद भी करेंगे। जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। मुख्य सचिव ने समृद्धि यात्रा की तैयारी करने का निर्देश दिया है।
