Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कल से पूरे बिहार में चलेगा बुलडोजर

    March 31, 2026

    साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त और बुजुर्गों को तीन हजार पेंशन , केरल में भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र

    March 31, 2026

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल से पूरे बिहार में चलेगा बुलडोजर
    • साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त और बुजुर्गों को तीन हजार पेंशन , केरल में भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र
    • झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग
    • बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल
    • ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत
    • अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो
    • ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » नीतीश ने सीवान को दी 109 करोड़ की सौगात, मौनिया बाबा मेला को मिलेगा राजकीय मेला का दर्जा
    Blog

    नीतीश ने सीवान को दी 109 करोड़ की सौगात, मौनिया बाबा मेला को मिलेगा राजकीय मेला का दर्जा

    News MaatiBy News MaatiJanuary 7, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना/सीवान । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान जिले को 109 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात के साथ ही जिले के सौ वर्ष पुराने मौनिया बाजार मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिये जाने की आज घोषणा की।
    श्री कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान मंगलवार को सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में सीवान जिला को लगभग 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने रिमोट के माध्यम से 127 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 83 करोड़ 47 लाख 37 हजार रुपये की लागत से 122 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 25 करोड़ 38 लाख 27 हजार रुपये की लागत से पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
    मुख्यमंत्री ने इस दौरान अन्य घोषणाएं करते हुए कहा कि मौनिया बाबा मेला महाराज को राजकीय मेला का दर्जा दिया जायेगा। यह 100 वर्ष पुराना मेला है। इससे यहां आनेवाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सीवान जिले में जाम की समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 227 से एनएच 531 के बीच सीवान बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इसी तरह आन्दर ढाला में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए आन्दर ढाला से हुसैनगंज पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।

    श्री कुमार ने सिसवन ढाला में आरओबी का निर्माण, बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए मैरवा में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण, सीवान में एक नये प्रेक्षागृह का निर्माण, देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मस्थल को अच्छी संपर्कता उपलब्ध कराने के लिए भण्टापोखर-जीरादेई पथ (भाया जामापुर बाजार) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, सीवान जिले में 55 किलोमीटर लंबे मांझी-दरौली-गुठनी पथ का 10 मीटर चौड़ीकरण और घाघरा नदी पर उत्तर प्रदेश की तरफ से बनाये गये दो पुलों को सीवान जिला से सम्पर्कता के लिए पहुंच पथों का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अलावा सीवान जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा।
    मुख्यमंत्री ने सीवान बाईपास के निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रस्तावित पथ का कार्य यथाशीघ्र शुरू कराएं। इसके बन जाने से आवागमन सुगम होगा। लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसके बाद उन्होंने हुसैनगंज प्रखंड स्थित मचकना पंचायत के ग्राम करहनु में जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत सौंदर्यीकृत कराए गए तालाब का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस तालाब के चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराएं। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। तालाब के चारों तरफ यहां अच्छे ढंग से वृक्षारोपण कराया गया है।

    श्री कुमार ने करहनु गांव के वार्ड संख्या-2 में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने के बाद कहा, “वर्ष 2006 से हमलोग सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा वितरण करा रहे हैं। वर्ष 2005 के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया गया है ताकि लोगों को इलाज में असुविधा न हो। उनहोंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहनु के प्रांगण में 8.74 लाख रुपये की लागत से मनरेगा के तहत निर्मित सार्वजनिक खेल मैदान का लोकार्पण किया।
    मुख्यमंत्री ने लोक सेवा केंद्र एवं पंचायत सरकार भवन मचकना का निरीक्षण करने के बाद जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। उन्होंने बासगीत पर्चा, सतत जीविकोपार्जन योजना एवं परियोजना निधि अंतर्गत जीविका दीदियों को 51 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत ई-रिक्शा की चाबी, 19 जीविका दीदियों को 42 लाख 6736 रुपये प्रोत्साहन राशि का सांकेतिक चेक, 29 हजार 663 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 3,51,506 जीविका दीदियों को बैंक लिकेंज द्वारा 101 करोड़ रूपये का सांकेतिक चेक, जीविका भवन की चाबी, मुख्यमंत्री चौर विकास योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की चाबी, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के तहत बैटरी चलित वाहन की चाबी, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड लाभुकों को प्रदान किया।
    श्री कुमार से संवाद कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह से उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर हम लोग कई तरह के काम कर रहे हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। इससे समाज में महिलाओं की काफी इज्जत बढ़ी है। कारोबार करने के लिए उन्हें बैंक लोन के अलावा परियोजना से भी आर्थिक मदद मिलती है। जीविका ने उनका जीवन बदल दिया है। हम सभी महिलाएं आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं।
    इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हम सांसद और केंद्र में मंत्री थे तो अनेक जगहों पर जाकर स्वयं सहायता समूह का काम देखते थे। वर्ष 2005 में जब हमारी सरकार बनी तो वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढाना शुरू किया। अब स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है, जिनसे एक करोड़ 31 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जीविका नाम हमने ही दिया। इससे प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने आजीविका नाम से योजना शुरू की। हम जहां भी जाते हैं जीविका दीदियों से बात करते हैं और उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं। पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं। अब वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर काफी अच्छा काम कर रही हैं। जिससे उन्हें आमदनी भी हो रही है। वे अच्छे ढंग से लोगों से बात भी करने लगी हैं।”
    इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह सीवान जिले की प्रभारी मंत्री रेणु देवी, सांसद विजया लक्ष्मी देवी, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक (सुरक्षा) दीपक वर्णवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक सारण प्रक्षेत्र नीलेश कुमार, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    कल से पूरे बिहार में चलेगा बुलडोजर

    March 31, 2026

    साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त और बुजुर्गों को तीन हजार पेंशन , केरल में भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र

    March 31, 2026

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    कल से पूरे बिहार में चलेगा बुलडोजर

    By News MaatiMarch 31, 20269

    पटना। बिहार सरकार ने राज्यभर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक और संगठित कार्रवाई का फैसला…

    साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त और बुजुर्गों को तीन हजार पेंशन , केरल में भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र

    March 31, 2026

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    March 31, 2026

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    कल से पूरे बिहार में चलेगा बुलडोजर

    March 31, 2026

    साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त और बुजुर्गों को तीन हजार पेंशन , केरल में भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र

    March 31, 2026

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    March 31, 2026

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.