
पटना । बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। राजभवन में सात नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। चुनाव नजदीक होने के कारण यह विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजभवन से समय ले लिया गया है और वहां तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ मंत्री बनने वाले विधायकों की सूची लेकर राजभवन पहुंचे। राजभवन से चुने गए विधायकों को फोन भी जाने लगा है। इस विस्तार से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। देखना होगा कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग मिलते हैं।
इन विधायकों को आ गया कॉल
कृष्ण कुमार मंटू
विजय मंडल
राजू सिंह
संजय सारावगी
जीवेश मिश्रा
भाजपा कोटे से चार तो जेडीयू कोटे से दो बनेंगे मंत्री
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। भाजपा से चार और जेडीयू से दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद और सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल मंत्री बनेंगे। मोतीलाल प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं। विजय मंडल अति पिछड़ा वर्ग से हैं। भाजपा कोटे से एक और विधायक अगड़ी जाति से मंत्री बनेंगे। इस तरह भाजपा जातीय समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। जेडीयू से किन दो विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार सरकार में नए समीकरण बनेंगे।
ये बन सकते हैं मंत्री
- अनिल शर्मा
- तारकिशोर प्रसाद
- संजय सरावगी
- राजू सिंह
- अवधेश पटेल
- जीवेश मिश्रा
