
गया। नक्सलियों से सांठगाठ के पुख्ता सबूत मिलने के बाद NIA की टीम जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूर्व एमएलसी के घर से भारी मात्रा में कैश और हथियार मिला है। नोट गिनने वाली बड़ी मशीन मंगाया गया था।



मनोरमा देवी के घर से 4.3 करोड़ रूपये बरामद किया गया हैं। छापेमारी के दौरान एनआईए को कई दस्तावेज भी मिला है वही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। दो बक्से में बरामद नोट को रखा गया है। 10 हथियार, डिजिटल डिवाइस और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले है। मिले दस्तावेज के आधार पर कई बड़े खुलासे हो सकते है। छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी और उनका बेटा मौजूद था। एनआईए की टीम ने दोनों से पूछताछ भी की।
दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी को जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का नक्सली संगठनों से साठगांठ होने के सबूत मिले हैं। पूर्व MLC के नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की खबर के बाद यह एक्शन लिया गया है। सुबह करीब 4:30 बजे NIA की टीम ने उनके घर पर धावा बोल दिया। NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी गई थी।छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के घर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनाती की गयी थी।
गया और भभुआ में एक साथ छापेमारी
दरअसल, गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के गया और भभुआ में 5 जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी नक्सली संगठनों से संबंधों के मामले में की गई। जांच एजेंसी को शक है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की पूर्व विधायक मनोरमा देवी का नक्सलियों से गठजोड़ है और वह उन्हें हथियार और पैसे मुहैया कराती हैं।
एनआईए ने बताया कि कुल 4 करोड़ 3 लाख रुपये नकद, 10 अलग-अलग तरह के हथियार, कई दस्तावेज, पेन ड्राइव, मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।
एनआईए ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के मगध जोन को फिर से खड़ा करने की साजिश में मनोरमा देवी शामिल हैं। इस मामले में उनके अलावा गया के बांकेबाजार में सिमरन ट्रैवल्स के मालिक द्वारिका यादव और भभुआ में रुचिका प्रिंटर्स के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। द्वारिका पर नक्सलियों को आर्थिक मदद और गाड़ियां मुहैया कराने का आरोप है, वहीं रुचिका प्रिंटर्स पर नक्सली साहित्य छापने का शक है।
मनोरमा देवी आरोपों को किया खारिज
मनोरमा देवी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जो पैसा मिला है वह उनकी कंपनी का है और उन्होंने बैंक से कर्ज लिया है। उन्होंने कहा कि उनके सीए इस बारे में पूरी जानकारी देंगे। हथियारों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह उनके निजी सुरक्षा गार्ड के हैं।
मनोरमा देवी और रॉकी यादव से पूछताछ
एनआईए ने मनोरमा देवी और उनके बेटे रॉकी यादव से भी पूछताछ की है। रॉकी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उन पर एक हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। एनआईए अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और जल्द ही कुछ और खुलासे हो सकते हैं।
