Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त

    April 4, 2026

    मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

    April 4, 2026

    डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त
    • मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
    • डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी
    • रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त
    • हॉर्मुज से आठ जहाज सुरक्षित निकले, दो निकलने की तैयारी में, भारत की कुटनीतिक सफलता
    • 2029 से लागू होगा 33% महिला आरक्षण, 16-18 अप्रैल को संसद में होगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, मोदी ने किया बड़ा ऐलान
    • किशनगंज के एसडीपीओ की नौकरानी करोड़ों की मालकिन, लग्जरी कार से चलती हैं पारो
    • हजारीबाग में चर्चित अभिषेक कुमार हत्याकांड का पर्दाफाश, हथियार के साथ छह आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » राजग नेताओं ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की बनाई रणनीति
    Blog

    राजग नेताओं ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की बनाई रणनीति

    News MaatiBy News MaatiOctober 7, 2025No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आगामी 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में राजग की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक के बाद संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में राजग प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। विधानसभा क्षेत्र की जनता हेमंत सरकार की वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है। पिछले 6 वर्षों में राज्य का विकास ठप्प हो चुका है। हेमंत सरकार पार्ट-2 का भी लगभग एक वर्ष पूर्ण होने को है, लेकिन जनता को केवल लूट, भ्रष्टाचार, दलाली ,माफियागिरी ही देखने को मिल रहा है। बालू, पत्थर, जमीन की लूट मची है। आम आदमी सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेल रहा। स्कूल में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में दवाई और डॉक्टर नहीं हैं। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है।

    मरांडी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जनता राज्य की राजधानी में भी सुरक्षित नहीं है। युवा नौकरी की प्रतिक्षा करते-करते थक चुके हैं। भर्ती निकल नहीं रही, जो निकल रही वह बेच दी जा रही है। राजग राज्य सरकार के खिलाफ इन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी। प्रदेश की जनता का मिजाज राज्य सरकार को सबक सिखाने का हो चुका है।

    ऑल झारखंड स्टूडेंट युनियन (आजसू) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजग पूरी तरह से एकजुट होकर घाटशिला उपचुनाव में अपनी ताकत लगाएगा। राज्य सरकार की हर मोर्चे पर नाकामी ही सबसे बड़ा मुद्दा है। राजग जनता से भ्रष्ट निकम्मी सरकार से झारखंड को बचाने का आग्रह करेगा। हेमंत सरकार से जनता की नाराजगी चुनाव परिणाम में दिखेगा।

    जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सांसद खीरू महतो ने कहा कि राजग के घटक दलों ने बैठक में जो निर्णय लिया है, उसे परिणाम में बदलेंगे। घाटशिला उपचुनाव में राजग की जीत सुनिश्चित है।

    लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपारा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि आम चुनाव में भी घाटशिला के राजग प्रत्याशी की स्थिति अच्छी रही थी। इस बार जनता पिछली कमियों को दूर कर राजग प्रत्याशी को जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार से अब तंग आ चुकी है।

    राजग की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो,जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो, लोजपाआर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान सहित विधायक जनार्दन पासवान, उमेश तिवारी शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त

    April 4, 2026

    मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

    April 4, 2026

    डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी

    April 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,030

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त

    By News MaatiApril 4, 20263

    पटना। सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त की राशि देने की तैयारी…

    मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

    April 4, 2026

    डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी

    April 4, 2026

    रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त

    April 4, 2026

    मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

    April 4, 2026

    डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी

    April 4, 2026

    रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त

    April 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.