
रांची। लातेहार में नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात। शनिवार देर शाम नक्सलियों ने छह वाहनों में आग लगा दी। इन वाहनों का इस्तेमाल सीएमपीडीआई की टीम कर रही थी। टीम सर्वे का काम कर रही है। घटना चंदवा थाना क्षेत्र में बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीमा पर है।



जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी रात करीब 12 बजे पुलिस को मिली।जब सर्वे काम में लगे लोगों ने पुलिस को आकर बताया कि हथियारबंद लोगों ने छह वाहनों में आग लगा दी है. थाना पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया घटना शाम की है।
सूत्रों ने बताया कि सीएमपीडीआई के लिए खनन से पहले सर्वे का काम कर रही टीम के सदस्य चंदवा थाना क्षेत्र में थे, तभी पांच हथियारबंद लोग उनके पास पहुंचे। हथियारबंद लोगों ने खुद को नक्सली बताया और सर्वे काम में लगाये गए दो पीकअप वैन, दो हाईवा और दो बलेरो को जला दिया। नक्सली धमकी देते हुए जंगल में चले गए।

