
by- Ajay Kumar Singh



रांची। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को रांची के बुकरू में वास्तु बिहार फेज-5 में आधुनिक तकनीक से बनी भूकंपरोधी मकान का किया उद्घाटन। इस दौरान वास्तु बिहार के सीइओ सार्थक तिवारी समेत कई लोगों ने मकान पर कई हथौड़े चलाये, लेकिन मकान के दीवारों पर खरोंच तक नहीं आया। मनोज तिवारी ने कहा कि मकान इतना मजबूत है कि दशकों तक टस-मस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कम खर्च में बहुत हीं मजबूत घर बना रहा है वास्तु बिहार।
मध्यम वर्ग और सेना के जवानों को दी जा रही रियायत : सांसद ने बताया कि खासकर मध्यम वर्ग, सेना के जवानों के लिए काफी सहुलियत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वास्तु बिहार के डायनेमिक सीओ सार्थक तिवारी ने कंपनी में कुछ महीने पहले कदम रखा। उनका एकमात्र उद्देश्य है कम खर्च में विश्व के उन्नत और नई तकनीक से संपन्न घर लोगों को मिले।
सीएमडी विनय तिवारी बोले-कई शहरों में आधुनिक कॉलोनी बनाएंगे : वास्तु बिहार के सीएमडी विनय तिवारी ने कहा कि कम बजट में कंपनी मध्यम और गरीबों को घर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में कई शहरों में वास्तु बिहार आधुनिक कॉलोनी बसाएगा।
हरदाग में भक्ति संगीत पर झूमे वास्तु बिहार के लोग : बुकरू के बाद मनोज तिवारी ने रांची के हरदाग के वास्तु बिहार फेज-2 में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवरात्र पर मां के गीतों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। अंत में जीय हो बिहार के लाला…गीतों पर लोग झूमते नजर आए। उन्होंने कहा कि झारखंड बहुत अच्छा राज्य है। यहां के लोग काफी सीधे और ईमानदार है। तिवारी ने कहा कि यहां आने अपना घर जैसा लगता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों लोग हुए शामिल।
इस मौके पर कंपनी के सीइओ सार्थक तिवारी, डीएमडी धीरेंद्र सिंह, मगध जोन के ईडी जितेंद्र सिंह, ईडी झारखंड धीरेंद्र कुमार यादव, प्रिंस झा, जीएम दीपक कुमार, पीएम ऋषिकेश मिश्रा, , इंजीनियर अजित पंडित, लीगल धीरेंद्र पांडे, केसरी,, कॉर्डिनेटर अदिति, अर्जुन कुमार, रोशन कुमार, रोहित, मुस्कान, रिया, एकता एवं इंजीनियर और अधिकारी मौजूद थे।
वास्तु बिहार पूर्वी भारत के पांच राज्यों के 150 से अधिक शहरों में परचम लहरा है। रांची में कंपनी के पांच प्रोजेक्ट हैं। जल्द हीं नये प्रोजक्ट लांच करेगा।

