
रांची : अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित “सेंट माइकल पब्लिक स्कूल”, न्यू अशोक नगर रांची, में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों, माताओं और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



मदर्स डे के इस कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर कविता और कोटेशन सुनाकर मां के प्रति अपना आभार प्रकट किया। साथ ही विद्यालय के प्री प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने शिक्षिकाओं की मार्गदर्शन में मदर्स डे पर आधारित सुंदर एवम मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपनी अपनी मां को भेंट किया।
मदर्स डे के इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ० दीपक कुमार सिन्हा ने मां और बच्चे के अद्भुत एवम गहरे रिश्ते के बारे में वर्णन करते हुए प्रकाश डाला और बताया कि हमारे जीवन में मां का कितना महवपूर्ण स्थान होता है? मानिए मां ही जीवन का आधार है, मां के बिना दुनिया अधूरी है।
मां वह शब्द है, जो एक बच्चा सबसे पहले सीखता है। मां सिर्फ हमें जन्म ही नहीं देती। एक मां हमें कर्म से लेकर धर्म तक की शिक्षा देती है। अगर मां शिक्षा ना दे तो हमारे जीवन का कोई अर्थ ही नहीं रह जाता है। मां हमारा पालन-पोषण करके हमें सक्षम बनाती है, हमारे शरीर को इतना बल प्रदान करती है जिसके जरिए हम अपने भविष्य को संवारने में सक्षम हो पाते हैं।
मदर्स डे में सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों की मां ने स्कूल में आकर सेल्फी जोन का आनंद लिया तथा अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्री-प्राइमरी की शिक्षिकाओं के साथ-साथ प्राइमरी और सीनियर सेक्शन के शिक्षकों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रावणी पांडेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

