
रांची। जैक 12वीं में विज्ञान संकाय में स्वाती कुमारी को 500 में 471 अंक मिले हैं। वह राज्य में छठें स्थान पर आई हैं।रातू काठीटाड़ आम टाड़ गांव की रहने वाली स्वाती के पिता नहीं है। मां ने सब्जी बेचकर उसे पढ़ाया है। केवल कॉलेज और सेल्फ स्टडी के दम पर राज्य के 12वीं साइंस की परीक्षा में 6ठवां स्थान प्राप्त करने में सफल रही। स्वाती ने बताया कि पढ़ाई के लिए एक टारगेट सेट कर पढ़ाई करती थी। किसी टॉपिक को पूरा करने के पश्चात ही पढ़ाई से उठती। स्वाती संत अन्ना इंटर कॉलेज में पढ़ाई की हैं।



स्वाती बताती हैं कि कॉलेज की पढ़ाई ने टॉपिक क्लीयर हो जाती थी। कॉलेज के आने के बाद रिवाइज करने से याद हो जाता था। लगातार पढ़ाई करती और पढ़ाई से कोई समझौता नहीं की।
स्वाती की मां रेनु देवी बेटी के अच्छे नंबर लाने पर बहुत ही खुश है। वह कहती हैं कि, मैंने पहली कक्षा भी नहीं पढ़ी है। बेटी को पढ़ा लिखाकर जीवन में सफल बनाना चाहती हूं।
स्वाती मां की मदद करने के लिए बीएसी एग्रीकल्चर से पढ़ाई कर जॉब करना चाहती है। साथ ही आईएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहती है।

