
पटना। बिहार पुलिस में 51 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी। इसमें 26 हजार 859 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन है, जबकि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 हजार 134 पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है। इसके साथ ही पटना मेट्रो, औद्योगिक क्षेत्रों और प्रस्तावित नए हवाई अड्डों के लिए बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा बटालियन (एसआईएसएफ) की स्थापना की जाएगी। गृह विभाग के बजट में इस पर मुख्य फोकस किया गया है।



जानकारी के अनुसार, नवादा में एसआईएसएफ-3 की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। वहीं, एसआईएसएफ-4 की स्थापना के लिए मोतिहारी में जमीन हस्तांतरण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
इसके अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप-16) के लिए मोकामा, बीसैप-18 के लिए बेतिया राज की भूमि, बीसैप-14 के लिए छपरा और बीसैप 15 के लिए भागलपुर में जमीन का हस्तांतरण किया जा रहा है। बेतिया में प्रस्तावित सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय एवं पुलिस केंद्र सहरसा के लिए भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई भी प्रक्रियाधीन है।

