नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। राज्य के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से 50 से ज्यादा मजदूर दबे। ये हादसा माणा गांव के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुए मजदूर इलाके में सड़क निर्माण कर रहे थे। अभी तक जानकारी के अनुसार, 57 मजदूर फंसे हुए हैं। वहीं 10 मजदूरों को रेस्क्यू के जरिए निकाला जा चुका है। फिलहाल मौके पर बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर फंसे

उत्तराखंड पुलिस हेडक्वार्टर के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, ‘सीमा क्षेत्र माणा में सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है, जिसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए हैं। इन मजदूरों में से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में माणा के पास सेना के कैंप में भेज दिया गया है।’

मौके पर बचाव दल मौजूद

इस बीच, बीआरओ के अधिशासी अभियंता सीआर मीना ने बताया कि मौके पर 57 मजदूर मौजूद हैं। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version